पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश ठाक़ुर के जन्मदिवस पर धान खरीदी केंद्र सेलूद में हुआ पौधरोपण

पाटन। दुर्ग जिला पंचायत के पूर्व जिला पंचायत सदस्य व किसान नेता राकेश ठाकुर का आज 44 वाँ जन्म दिन था ।इस अवसर पर खबरनामा ग्रुप पाटन विधानसभा के साथियों के द्वारा मिलकर आज 20 जून की सुबह 9 बजे ग्राम सेलूद(पाटन) के धान खरीदी केंद्र स्थल पर बरगद पीपल सहित अन्य ग्यारह प्रकार के पौधे का रोपण किया गया। साथ ही केक काटकर जन्म दिन की खुशियां हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी आशीष वर्मा, जिला सहकारी केन्दीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष जवाहर वर्मा,, ब्लाक काँग्रेस कमेटी पाटन ब्लाक के अध्यक्ष महेन्द्र वर्मा, जिला उपाध्यक्ष उमाकान्त चन्द्राकर,पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जयश्री वर्मा,जनपद सदस्य खिलेंद्र बबलु मार्कण्डेय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मेहत्तर वर्मा ,जनपद उपाध्यक्ष देवेन्द्र चंद्रवंशी कुर्मी समाज के राजप्रधान मेहत्तर वर्मा पाटन जनपद सदस्य खिलेश मारकंडे , सुरेन्द्र शर्मा, वरिष्ठ नेता भागवत बंछोर वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम तिवारी जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष उमाकांत साहु नरेन्द्र साहु संजय यदु दर्शन सिंह ब्युरो चीफ हेमंत कपुर बलराम वर्मा लोचन यादव निलेश जैन रुपेन्द्र शुक्ला त्रिभुवन यदु शेखर चंद्राकर हरीश ठाकुर बेनीराम गोपाल ठाकुर छबिलाल प्रकाश ठाकुर नरेन्द्र श्रीवास राजेंद्र साहु पालेश्वर ठाकुर टिकम सिंगौर धर्मेन्द्र साहु कोमल ठाकुर अजय सिंह राजपुत प्रदीप चंद्राकर महेन्द्र साहु गोपेश साहु कमलेश नेताम भेष आठे देवनारायण साहु राकेश साहु प्रज्ञा वर्मा थानेश्वर साहु मिथलेश पप्पु तिवारी ईश्वर चुम्मन परसराम विष्णु प्रसाद वर्मा चिन्टु सोमेश चंद्राकर युगल ठाकुर विक्की चंद्राकर राहुल देवाँगन बेनीराम ठाकुर प्रकाश ठाकुर पुरेन्द्र जागडे झम्मन यदु मोनु साहु मुकेश साहु सहित सैकड़ों से पर्यावरण प्रेमी शामिल होकर राकेश ठाक़ुर का जन्म दिन मनाया गया ।विदित हो कि इस स्थल पर जन्म दिन के माध्यम से पांच सौ से अधिक पौधे लगाए जा चुके है ।जिसकी शोभा अब बरसात में देखने लायक है। सात साल पहले जन्मदिन एवं अन्य अवसरों पर पौधे लगाने की शुरुआत की गई थी।अब पौधें दस से बीस फिट के पेड़ बन चुके हैं।जिसकी हरियाली देखते बनती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *