शाला प्रवेशोत्सव को शिक्षावली समारोह के रूप में धूमधाम से मनाया गया ” प्रोन्नत शासकीय प्राथमिक मचांदुर में शिक्षादीप जलाकर किया गया नया शिक्षा सत्र का आगाज”

उतई। संकुल स्त्रोत केंद्र मचांदूर के अधीनस्थ प्रोन्नत प्राथमिक शाला मचांदूर में सत्र 2022 23 का प्रवेशोत्सव को शिक्षावली समारोह के रूप में मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के तैलचित्र में पूजा अर्चना , वंदना,राष्ट्रगान एवम राजकीय गीत — अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार ” के साथ हुआ । अतिथि स्वागत उपरांत जनाब चांद खान(विधायक प्रतिनिधि) ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया और बताया कि कोरोना काल में जो पढ़ाई बाधित हुआ है उसे इस वर्ष नियमित रूप से एक नए स्वरूप में पूर्ण किया जाएगा। कार्यक्रम के संचालन कर रहे मनीष कुमार साहू ने बताया कि विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय दुर्ग के निर्देशानुसार विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में इस बार दुर्ग विकासखण्ड के सभी विद्यालयों में शाला प्रवेशोत्सव को “हमर लइका” “हमर स्कूल” “हमर सपना” के रूप में मनाया जा रहा है , दीपोत्सव की तरह शाला परिसर एवम गांव में घर घर शिक्षा का दीप जलाया जा रहा हैं ताकि शिक्षा का प्रकाश सभी के घर पहुंच सके और गांव के सभी बच्चे पढ़ाई की मुख्यधारा से जुड़ते हुए गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्राप्त कर सके । उन्होंने कोरोना के कारण बच्चों की पढ़ाई जो बाधित हुई है उसकी भरपाई के लिए शिक्षा सत्र के प्रारम्भ से ही पठन संस्कृति को बढ़ावा देते हुए गांव स्तर पर समय नियोजित कर प्रातः एवम शाम कुछ घंटे प्रत्येक बच्चे अपने अपने घर पर रहकर पढ़ाई कराए इस हेतु जनप्रतिनिधियों , शाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों , सदस्यों , पालकों एवम समुदाय से अपील किया । नवप्रवेशी बच्चों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक , गणवेश वितरण, शाला प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, समय सारणी एवं शाला विकास योजनाओं का निर्माण सुनिश्चित किया गया।बच्चों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला । कार्यक्रम का संचालन मनीष कुमार साहू एवम आभार प्रधान पाठक सरवन पाटिल ने किया । इस अवसर पर विशेष रूप से संकुल समनवयक प्रणव मंडारिक, सरपंच दिलीप साहू, गोठन समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू ,शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रूपेंद्र देवांगन ,उपाध्यक्ष तारिणी देवांगन पंच मनोरमा साहू , युगल किशोर गजपाल , महेश कुमार साहू तामेश्वर कुमार साहू,ईश्वरी साहू, विश्वनाथ साहू, जागेश्वरी साहू, अनीता , ललिता साहू, राजेंद्र निषाद , शिक्षिका श्रीमती वाई. वर लक्ष्मी, नारायण, उर्मिला, रजनी , दुर्गेश्वरी, सहित पालक एवम बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *