ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस गेम्स के लिए धमधा ब्लॉक के दो व्यायाम शिक्षक चयनित हुए

                           
दुर्ग। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस गेम्स के लिए धमधा ब्लॉक के दो व्यायाम शिक्षक चयनित हुए है। दिल्ली में 22 जून से आयोजित इस प्रतियोगिता के लिए 13 जून को संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ की ओर आयोजित सलेक्शन ट्रायल के आधार पर वॉलीबॉल खेल के लिए परिवेश ठाकुर, व्यायाम शिक्षक स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल कुम्हारी का चयन हुआ है ।
             ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस  बॉडी बिल्डिंग (पुरूष) प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ की टीम के ,टीम मैनेजर के रूप में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिटिया के व्यायाम शिक्षक ,पवन यादव को नियुक्त किया गया है । स्कूल शिक्षा विभाग के पदस्थ दोनों खिलाड़ियों के चयन समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित स्पोर्ट्स पर्सन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से छत्रपाल चंद्राकर , बी राजशेखर रॉव, छत्रिय, राज कुमार  राजेश दादू अहीर वर्षा यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की है ।
            

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *