दुर्ग. लॉक डाउन का फायदा उठाकर दो बदमाशों ने साथी के साथ घर जा रही युवती को पुलिस बनकर रोका और दुष्कर्म किया। यूूवती
अपने दोस्त के साथ घर लौट रही थी तभी रास्ते मे दो युवक खुद को पुलिस बतलाकर उन्हें रोक लिया। युवती और उसके साथी को छानबीन और करवाई का डर दिखाकर युवती को अपने साथ जंगल ले गए। साथी युवक को तब तक बंधक बनाकर रखा गया। दुष्कर्म करने के बाद युवती और उसके साथी को जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया। शुक्रवार को युवती कोतवाली थाना में शिकायत करने पहुंची। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार की दोपहर 12.30 बजे की है।
डीपरापारा दुर्ग निवासी 25 वर्षीय युवती अपने दोस्त के साथ लिटिया गांव गई हुई थी। दोनो हलवाई का काम करते है। बकाया पैसा लेने के लिये दोनो गाव हुए थे । वहां से लौटते समय हसदा नाले के पास दो युवक ने रोक लिया खुद को पुलिस वाले बतलाकर पूछताछ करने लगे और तलाशी लिए और करवाई की डर दिखाकर बदमाशो के द्वारा युवती को जबरदस्ती जंगल की तरफ ले जाकर दुष्कर्म किया। उसके बाद युवती को नाले के पास छोड़कर फरार हो गए। युवती और उसके दोस्त घर आकर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दिए। जिसके बाद शुक्रवार को घटना की शिकायत करने थाने पहुंचे। पुलिस ने धारा 376,419,506 और 34 के तहत आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
