पटवारी से मारपीट करने वाले आरोपी को पिपरिया पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार

भुवन पटेल@कवर्धा। प्रार्थी सुर्यकान्त सिंह राजपुत पिता महेश सिंह राजपुत उम्र 32 साल साकिन वार्ड न0 19 कवर्धा थाना कवर्धा जिला कबीरधाम छ0ग0 के द्वारा एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 16.06.22 नायाब तहसीलदार पिपरिया के लिखित आदेश पर दिलीप साहु के खसरा न0 672/1,672 / 5,673 रकबा 0.404 का मौका निरीक्षण करने गया था कि ग्राम छोटेरगरा इन्दौरी के लैनु माण्डले 02 चैनु माण्डले 03 सत्या सिंह 04 नरेश सिंह 05 मुकेश सिंह 06 निलेश सिंह सभी विवाद करने लगे तो नायाब तहसीलदार चले गये एवं पटवारी सुर्यकान्त सिंह राजपुत ग्राम इन्दौरी पेट्रोल पम्प के सामने सभी लोग एक राय होकर शासकीय कार्य में बाधा डालकर मां बहन की बुरी बुरी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का और डण्डा से मारपीट कर चोट पहुंचाये है विवेचना से आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 147, 186, 332, 353, 294, 323, 506 भादवि० का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों को दिनांक 17.06.22 को गिरप्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर न्याया० पेश किया गया है। जो जेल वारण्ट बनने पर जिला जेल कबीरधाम में दाखिल किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना पिपरिया से निरीक्षक आर०एस०राजपुत उपनिरी० पी०एस०ठाकुर सउनि महेश वर्मा प्र०आर०क० 316 अनित मण्डावी आर0 527, राजेश जायसवाल, दिनेश चन्द्रवंशी, मनोज टण्डन, श्यामनारायण का सराहनीय योगदान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *