उमरपोटी में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया

उतई ।शा. उ. मा. विद्यालय उमरपोटी में नवीन सत्र 2022-23 के लिए संकुल स्तरीय प्रवेश उत्सव मनाया गया । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्रीमती झमित गायकवाड (उपाध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग) मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच श्री टिकेंद्र ठाकुर तथा शाला विकास समिति अध्यक्ष श्री दिवाकर गायकवाड,ग्राम पंच श्रीमती पूर्णिमा वाले एवं शाला विकास समिति के सदस्यों ने अपने गरिमा में उपस्थिति देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई । अतिथियों द्वारा कक्षा पहली , छटवी एवं नवमी के नवप्रवेशी छात्रों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया एवम मिठाई ,पेन एवं पुस्तक वितरण किया गया , उन्हें शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है शाला की प्राचार्य श्रीमती कीर्ति प्रधान ने छात्रों को आशीर्वचन दिया और कोरोना से हुए क्षतिपूर्ति के लिए कमर कस कर अच्छे से पढ़ाई करने की सलाह दी , अतिथियों ने छात्रों को पढ़ाई करने एवम नियमित शाला आने के लिए प्रोत्साहित किया और अपनी शुभकामनाएं दी।उक्त कार्यक्रम में शासकीय पूर्व मा.शाला की प्रधान पाठक श्रीमती कल्पना देवांगन , शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक श्री सावत साहू संकुल समन्वयक श्री इंतेसाब खान ,शिक्षक गण प्रतिभा ठाकुर,रश्मि शुक्ला,शैल नेताम,नंदिता मेश्राम,आशीष शुक्ला,हेमप्रकाश, टुमन देवांगन,डहरिया सर,पुष्पांजलि ,संध्या चंद्राकर,
भारती ठाकरे आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *