स्वामी विवेकानंद विचार मंच द्वारा नए शिक्षण सत्र में शिक्षकों की भूमिका पर ऑनलाइन संगोष्ठी संपन्न हुई मंच के अध्यक्ष हेमंत मढ़ रिया ने मां सरस्वती की वंदना के साथ संगोष्ठी का शुभारंभ किया गोष्टी में भाग लेते लेते हुए किरण चंद्राकर ने कहा कि हम पूरे मन से बच्चों का भविष्य गढ़ने का प्रयास करेंगे हमें बच्चों को पूरे उत्साह व उमंग से पढ़ाना होगा नरेंद्र वर्मा ने कहा कि शिक्षक केवल एक व्यवसाय नहीं है शिक्षकों को बच्चों के प्रति समर्पित होना चाहिए और पालकों से निरंतर संपर्क कर बच्चों के लिए बेहतर प्रयास करना होगा शिक्षक का जीवन बच्चों के लिए है रजनी साहू ने कहा कि हमें बच्चों की हंसी खुशी का ख्याल रखते हुए उनके अनुरूप शिक्षा प्रदान करना चाहिए देवेंद्र बंछोर ने कहा कि विगत 2 वर्षों में कोरोना के कारण जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई के लिए हमें अतिरिक्त मेहनत करना चाहिए शासन की योजना के अनुरूप हमें बच्चों के लिए प्रयास करना होगा हम डायरी बनाते हुए बच्चों के प्रगति का मूल्यांकन करें और पालकों को इस रिपोर्ट से अवगत कराएं तो निश्चित ही बेहतर परिणाम सामने आएगा संगोष्ठी का संचालन करते हुए हेमंत मढ़ रिया ने कहा कि हमें समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है और एक बेहतर शिक्षक होने का परिचय देना है क्योंकि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है इस आयोजन पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जायसवाल जी विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री टी आर जगदल्ले सहित किरण बाला वर्मा कृष्ण कुमार धुरंधर ललित बिजोरा मनोज मढ़ रिया बालमुकुंद मढ़ रिया ने अपनी बधाई प्रेषित किया
