ब्लॉक कांग्रेस देवरी ने धरना के पश्चात तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा


देवरीबंगला /छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरीबंगला द्वारा शुक्रवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस कमेट के महामंत्री केशव शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार ने कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी व सोनिया गांधी के खिलाफ द्वेष पूर्ण कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ता आक्रोशित है। सत्य की लड़ाई तथा कांग्रेस की एकजुटता से भाजपा घबरा गई है। धरना के पश्चात तहसीलदार देवरीबंगला को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार राजनीतिक द्वेष तथा सत्ता का दुरुपयोग करते हुए कांग्रेस के नेताओं को सीबीआई, ईडी, आयकर जैसी संवैधानिक संस्थाओं के द्वारा डराया तथा धमकाया जा रहा है। इसका कांग्रेस के कार्यकर्ता निंदा करते हैं। इस अवसर पर जोन प्रभारी इंदरमन देशमुख, संजीव चौधरी, महामंत्री दुर्गा ठाकुर, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जीवन कश्यप, प्रवक्ता सुनील गोलछा, पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष केजूराम सोनबोईर, आनंद निषाद, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष एनडी जंजीर, प्रकाश देवांगन, सुरेंद्र साहू, विजय तरम, ऐनकुमार साहू, इंदरचंद बाफना, मुन्ना देशलहरा आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *