पाटन । समीपस्थ ग्राम झीठ में अपनी प्रारंभिक शिक्षा ली आज प्रवेशत्सव के दिन उसी स्कूल में अतिथि बन कर उपस्थित हुए जनपद सदस्य अंशु रजक भावुक हो उठे जिस स्थान पर शिक्षा के महत्व को शिक्षको के द्वारा सूना करते थे आज नवप्रवेशी छात्रों से उस ज्ञान को साझा करते नजर आये।
जनपद सदस्य अंशु रजक ने कहा कि यह क्षण मेरे लिए बहुत की महत्वपूर्ण पल है जिसे आज मैं महसूस कर रहा हूं ।
जहां अपने गुरुजनों से शिक्षा प्राप्त किया आज उन्ही सब के आशीर्वाद से आज उसी स्कूल में अतिथि के रूप में शास.पूर्व माध्यमिक शाला व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झीट में शामिल हुआ जिस जगह में ये बच्चे बैठ कर शिक्षा के महत्व एवं ज्ञानवर्धक बाते सुन रहे है पूर्व में मैं भी उस जगह कभी बैठ कर शिक्षा के महत्व को ज्ञान करता था सुना करता था आज मैं अपने गाँव के स्कूल में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुआ ।
आज प्रवेश उत्सव के दिन बच्चों को मिठाई खिलाकर छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित किये।
जिस स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर राजनीतिक जीवन मे आगे आये जनपद सदस्य आज उसी स्कूल में अतिथि बन कर हुए भावुक
