प्रोग्रेसिव लिटरेरी एंड कल्चरल सोसायटी के किड्स फोरम ने पाँच दिवसीय समर कैंप का आयोजन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म गूगल मीट पर किया। पहले दिन कहानी लेखन पर वर्कशॉप हुई जिसे डॉक्टर परवेज़ शहरयार (नई दिल्ली) ने लिया। उन्होंने कहानी लेखन की बारीकियाँ बच्चों को सिखाईं। दूसरे दिन सभी बच्चों ने सर के मार्गदर्शन में अपनी लिखी हुई कहानियांँ सुनाईं । तीसरे दिन डॉक्टर संजू पॉल (कुल्लू ) ने ‘आर्ट वर्कशॉप ली’। उन्होंने विभिन्न प्रकार की पेंटिंग और रंगों के बारे में बच्चों को बताया और बच्चों ने उनके समक्ष तरह-तरह की चित्रकला का प्रदर्शन भी किया। स्पेनिश क्लास मंजू यादव (मुर्सीया, स्पेन) जी ने ली। उन्होंने बच्चों को स्पेनिश भाषा का बेसिक जानकारी दी । बहुत सारे अंग्रेजी के शब्दों का स्पेनिश शब्द बताया बच्चों का शब्दकोश बढ़ाया। पाँचवें और आखिरी दिन कविता लेखन की वर्कशॉप राजीव खंडेलवाल (आगरा) जी ने ली। उन्होंने कविता कैसे लिखी जाती है यह बच्चों को सिखाया। और प्रत्येक बच्चे से कविता लेखन भी करवाया। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों के बच्चों ने भागीदारी की- अनुसूया पराशर (चेन्नई), आदया सिंह (लखनऊ), कृतिका सिंह (प्रतापगढ़), कीर्ति सिंह (प्रतापगढ़), अवनी त्रिपाठी (चेन्नई), दिशना त्रिपाठी (चेन्नई), चारू शर्मा (बुलंदशहर), कीर्ति शर्मा (बुलंदशहर), हीया दद्दा (चेन्नई), नितिका गोमेज (चेन्नई), समृद्धि चतुर्वेदी (प्रयागराज), मानवी बोथरा (चेन्नई), अखिलेश राजेंद्र (चेन्नई)। प्रत्येक दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए जिसमें अलग-अलग बच्चों ने अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत किया। पांँचवे दिन सभी बच्चों ने अपनी सुखद प्रतिक्रिया व्यक्त की और अगले साल फिर से जोशोख़रोश के साथ भागीदारी की इच्छा प्रकट की । इस समर कैंप का आयोजन डॉक्टर शमेनाज़ (प्रयागराज) और वंदना त्रिपाठी (चेन्नई) ने किया। डॉ मनीषा सिंह (लखनऊ) ने भी इस कार्यक्रम में अपना सहयोग दिया।
प्रोग्रेसिव लिटरेरी एन्ड सोसायटी के किड्स फोरम ने पाँच दिवसीय समर कैंप का ऑनलाइन आयोजन जिसमे कहानी लेखन पर वर्कशाप का बच्चों ने लाभ उठाया
