मगरलोड ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुल्हाड़ीकोट के आश्रित ग्राम जलकुंभी में भूंजिया जनजाति के सैकड़ों हितग्राहियों को पीएम गरीब कल्याण योजना के पांच किलो अतिरिक्त चावल का नही मिला लाभ, राशन दुकान के संचालकों ने इस योजना में किया बड़ा हेराफेरी

परमेश्वर कुमार साहू, ब्यूरो रिपोर्ट@धमतरी। धमतरी जिले के मगरलोड ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुल्हाड़ीकोट के आश्रित ग्राम जलकुंभी में सैकड़ों लोगों को पीडीएस जैसे शासन की अति महत्वपूर्ण योजना का लाभ नही मिल पाया है।बताना लाजमी होगा की इस पंचायत का यह ग्राम पूर्ण रूप से भुंजिया जनजाति बाहुल्य ग्राम है। शासन द्वारा जनजातीय लोगो के लिए तरह तरह के योजना बनाने के बाद भी इन्हे योजनाओं का लाभ न मिलना जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।इस मामले की जानकारी लेने news24 carate की टीम भुंजिया जनजातीय बाहुल्य ग्राम जनकुंभी पहुंच पड़ताल किया तो इस मामले का खुलासा हुआ।ग्राम पंचायत कुल्हाड़ीकोट में राशन दुकान संचालन और राशन वितरण के लिए एकता महिला स्व सहायता समूह को अधिकृत किया गया है।लेकिन महिला समूह द्वारा राशन वितरण में एक बड़ी गड़बड़ी को अंजाम देकर शासन की योजना के तहत दिए जाने वाली अतिरिक्त चांवल का वितरण ही नही किए।जिससे भुंजिया जनजाति के सैकड़ों लोग इस योजना से वंचित हो गए।

ग्राम पंचायत कुल्हाड़ीकोट में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान से हितग्राहियों को अप्रैल माह के लिए आवंटित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत दिए जाने वाले 5 किलो प्रति हितग्राही प्रति राशन कार्ड अतिरिक्त चावल का वितरण नहीं किया जा रहा है।
केवल राज्य सरकार द्वारा वितरित किए जाने वाले चावल का ही वितरण किया जा रहा है। जबकि केंद्र सरकार द्वारा अप्रैल और मई माह तक के लिए भी 5 किलो अतिरिक्त राशन देने का निर्णय लिया है।

केंद्र सरकार द्वारा अप्रैल और मई माह के लिए 5 किलो अतिरिक्त राशन देने का निर्णय लिया है। जिसका वितरण मई माह के राशन के वितरण के साथ किया जाना है। जिसके तहत प्रति सदस्य पांच किलो अतिरिक्त राशन के हिसाब से अप्रैल और मई माह का कुल मिलाकर 10 किलो चावल अतिरिक्त दिया जाना है। जिसके तहत अंत्योदय कार्डधारकों को एक सदस्य होने पर 35 किलो के साथ 10 किलो अतिरिक्त यानि कि 45 किलो राशन दिया जाना है। जबकि बीपीएल यानि कि प्राथमिकता कार्डधारकों को प्रति सदस्य 10 किलो अतिरिक्त के हिसाब से 5 किलो महीने का राशन भी दिया जाना है। लेकिन अंत्योदय कार्डधारकों को 3 सदस्य होने पर 65 की बजाय 45 किलो ही राशन दिया जा रहा है। जबकि बीपीएल कार्डधारकों को चार सदस्यों का 60 की बजाय 40 और पांच सदस्य होने पर 75 की बजाय 50 किलो ही राशन दिया जा रहा है। जबकि इसके लिए दुकान संचालकों को पहले से ही पर्याप्त मात्रा में निर्धारित मात्रा के अनुसार राशन का आवंटन किया जा चुका है। इसके बावजूद लोगों के राशन में भी कांटा मारा जा रहा है। वहीं, कुछ राशन दुकान संचालन कार्ड में एंट्री कर रहे हैं, लेकिन राशन कम दे रहे हैं। जबकि कुछ जगह राशन ही कम दिया जा रहा है। ऐसा करके राशन दुकान संचालक इस राशन को गबन करने का प्रयास कर रहे हैं। उधर अधिकारियों को इस ओर किसी भी प्रकार से ध्यान नहीं है । वही मनमानी पूर्वक राशन वितरण करने वाले महिला समूह ऊपर भी जांचकर कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता है ताकि इस प्रकार की गलती दूसरे समूह ना कर सके। क्षेत्र के ग्रामीणों ने राशन कार्ड दिखाया जिसमें स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि राशन दुकान संचालक द्वारा केवल राज्य शासन द्वारा वितरित किए जाने वाले चावल का वितरण किया जा रहा है । केंद्र सरकार से आवंटित चावल का उल्लेख नहीं किया जा रहा हैं।

अंत्योदय व बीपीएल कार्डधारकों को अतिरिक्त आवंटन

शासन द्वारा अंत्योदय व बीपीएल परिवार के लोगों को राहत देने के लिए अतिरिक्त आवंटन करने का निर्णय लिया है । जिसके तहत अप्रैल और मई माह में प्रति सदस्य के हिसाब से 5 किलो चावल अतिरिक्त दिया जाना है जिसका वितरण मई माह के राशन के साथ पुराने सिस्टम व अतिरिक्त आवंटन के साथ ही किया जाना है । इसी हिसाब से ही आवंटन भी दिया गया है।

वर्जन

मामले की जानकारी आपके द्वारा दिया जा रहा है।खाद्य निरीक्षक को इसकी जानकारी देकर मामले की जानकारी लेता हु।

विवेक गोहिया, तहसीलदार,मगरलोड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *