उतई ।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मतवारी मे शाला प्रवेशोत्सव 2022 बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया।गांव की सरपंच श्रीमती केशरी साहू ने नवप्रवेशी बच्चों को मिठाई खिलाकर ,गुलालाभिषेक कर स्वागत अभिनंदन किया गया।उन्होंने विगत दो वर्ष कोरोना काल मे हुए पढ़ाई की नुकसान पर चिंता प्रकट किए लेकिन गुरुजनों की मेहनत पर पूरा भरोसा होने की बात कही कि इस कमी को दूर कर लिया जाएगा।जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष टेकराम साहू ने पढ़ाई के महत्व को समझाया कि किस प्रकार विद्यालय मे भारत के भविष्य को गढ़ने का कार्य किया जाता है।संस्था के प्राचार्य बी के गांन ने सभी नवप्रवेशी बच्चों का आत्मीय स्वागत किया।इस अवसर पर नरेश टंडन अध्यक्ष जनभागीदारी समिति पूर्व माध्यमिक विद्यालय मतवारी, कामता साहू अध्यक्ष जनभागीदारी समिति प्राथमिक विद्यालय मतवारी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य एम डी चंद्राकर, प्राथमिक शाला के प्रधानाचार्य अनिल साहू विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं स्कूली बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
मतवारी में नवप्रवेशी बच्चों को मिठाई खिलाकर एवं गुलाल लगाकर किया गया स्वागत
