कृषि स्थाई समिति की समीक्षा बैठक आगामी खरीफ फसल की तैयारी के लिए


छुरा….. मंगलवार को प्रहलाद यदु कृषि सभापति के अध्यक्षता में कृषि स्थाई समिति की बैठक लगनी बाई साहू, रिखीराम यादव शशिमुखी नेताम, रजनी सतीस चौरे सदस्यों व संबंधित विभाग अधिकारियों की उपस्थिति में बैठक लिया गया। मेमसिंह कंवर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ने कृषि विभाग के माध्यम से किसान क्रेडिट कार्ड एवं किसान सम्मान वरिष्ठलय से प्राप्त लक्ष्य व प्रगति के बारे में बताया गया। आगामी खरीफ फसल की तैयारी फसल परिवर्तन में 445 हेक्टेयर का सहमति दिया गया है। अभी विभाग में उडद फसल 350 मिनीकिट एवं अरहर का 20 कुंतल नगद बीज विक्रय हेतु भंडारण किया गया है। उपरोक्त बीज का वितरण फसल परिवर्तन करने वाले किसानों को किया जाएगा। पूर्व में प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना अंतर्गत आयकर एवं पात्र किसानों से किस्त की वसूली पर राशि को पीएम सम्मान निधि के खाते में डालने की कार्यवाही किया जा रहा है अभी तक 10 किसानों द्वारा 78000 की राशि का वसूली की कार्यवाही किया जा चुका है । वर्तमान में कार्य प्रगति पर है।विकासखंड के सभी किसानों का केसीसी कार्ड बनाने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायतो में शिविर के माद्यम से ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अपने क्षेत्र से प्रति दिवस प्रगति दिया जा रहा है। किसान सम्मान निधि में सही लाभार्थी किसानों को लाभ पहुचने के लिए सभी किसानों को 31 जुलाई तक इकेवायसी अनिवार्य रूप से सभी किसानों का किया जाना है। ताकि सहायता राशि मिलने पर किसी प्रकार की समस्या न आये। जिस किसान का आधार से मोबाइल नंबर लिंक हो गया है उसका कृषि विभाग के कार्यलय में आकर ईकेवायसी करा सकते हैं। उद्यानिकी विभाग से सुनील साहू द्वारा राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना अंतर्गत सभी फसलों का लक्ष्य मसाला क्षेत्र विस्तार में लक्ष्य के बारे में बताया विभागीय आम रोपण योजना अंतर्गत 24 हेक्टेयर का लक्ष्य मिला जिसमें प्रति हेक्टेयर 100 तथा किसानों को पौधरोपण करने हेतु दिया जाना है और नदी किनारे सब्जी बाड़ी करने वाले किसानों को ₹4000 नदी का अनुदान दिया जाना है जिसमें कुल लागत ₹9400 का हो उस किसानों को इसका लाभान्वित किया जाना है उनके द्वारा बताया गया कि हमारे विकास खंड में सामुदायिक घेरा योजना अंतर्गत प्रति हेक्टेयर ₹54400 जाना है और उसने किसान बनाता है तो ₹200000 का अनुदान मिलेगा मत्स्य स्पेक्टर सौरभ चन्द्राकर द्वारा अपने विभाग की योजनाओं के बारे में बताया गया जिसमे जल क्षेत्र आबंटन 35 हेक्टेयर लक्ष्य मिला है विभागीय मछुआ प्रशिक्षण का साठ का लक्ष्य मिला है परंपरागत में 20 सामान्य में 10 अनुसूचित जनजाति में 30 प्रदेश के बाहर भ्रमण हेतु 7 कृषकों का लक्ष्य मिला है सरकारी समिति को मछली बीज राशि जाल दिया जाना है जिसमें एक का लक्ष्य मिला है पहले व दूसरे तीसरे वर्ष में करके अनुदान की राशि दिया जाएगा जाल का लक्ष्य विकासखंड में सामान्य किसानों को दिया जाना है और 14 आइस बॉक्स दिया जाना है सामग्री अभी प्राप्त नही हुआ है जैसे सामग्री प्राप्त होने पर उसका समिति के माध्यम से अनुमोदन कराकर किसानों को वितरण किया जाएगा। पशुधन विकास विभाग से डॉक्टर प्रवीण रात्रे ने आगामी खरीफ वर्ष 22-23 में बैक यार्ड कुकुट पालन योजना में 195 का लक्ष्य मिला है जिसमें अनुसूचित जनजाति एक सौ पच्चास अनुसूचित जाति पंद्रह और सामान्य तीस उन्नत मादा वत्स पालन योजना अंतर्गत अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति दो और सामान्य में तीन किसानों का लक्ष्य मिला है। कृत्रिम गर्भाधान योजना में पांच हजार का अंश राशि सामान्य किसानों को और एसटी एससी किसानों को दो हजार पैसा कंस्ट्रक्शन जमा करके इसका लाभ ले सकते हैं। आखरी में प्रहलाद यदु सभापति कृषि स्थाई समिति द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी विभाग अधिकारी उपरोक्त शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन किसानों का चयन करके पहले से करके रखे ताकि उसको समय पर लाभन्वित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *