पाटन। विकासखण्ड पाटन में हड्डी रोग से पीड़ित सम्भावित व्यक्तियों में हड्डी रोग के पहचान परामर्श एवं उपचार हेतु विशेष हड्डी रोग जांच उपचार एवं निदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सेलूद में 15 जून को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में हड्डी रोग से पीड़ित व्यक्तियों की जांच की जाएगी। जिसमें ग्राम सेलूद, अचनाकपुर, ढौर,गोंड़पेंड्री, धौराभांठा, परसाही, फेकारी, छाटा ,देवादा,फुंडा, महकाकला,महकाखुर्द,परेवाडीह, चुनकट्टा,मुड़पार, देउरझाल,पतोरा ,बोहरडीह पंचायत के व्यक्ति शामिल होंगे।


