गरियाबंद वन परिक्षेत्र के ग्राम आमदी में एक वयस्क भालू का शव मिला

लोकेश्वर सिन्हा@गरियाबन्द।गरियाबंद वन परिक्षेत्र के ग्राम आमदी के मंडी के पास एक पेड़ के नीचे एक वयस्क भालू के शव मिला। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दिया गया। जानकारी मिलने पर वन विभाग में हड़कंप मच गई। और वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची।
मृत भालू का उम्र तकरीबन दो वर्ष बताई जा रही है। वही मृत भालू के शरीर का कुछ अंग नही मिले, जिसके कारण मृत भालू का शिकार किये जाने शंका व्यक्त किया जा रहा है। वही शिकारियों की तलाश के लिए डॉग स्कॉट टीम की बुलाई गई।
वन विभाग व डॉग स्कॉड की टीम द्वारा सघन जांच के दौरान ग्राम आमदी में तीन आरोपी के पकड़ा गया। और आरोपियों से भालू के नाखून व गुप्तांग के साथ हिरण का सिंग, खाल भी बरामद किया गया।
तीनो आरोपियों को वन अपराध के मामले में रिमांड पर जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *