अंकित बाला
पखांजुर. कांकेर जिले के पखांजूर के गौतम हॉस्पिटल एक बार सुर्खियों में है। एक तरफ पूरे विश्व मे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को कोरोना के योद्धा मान सम्मान कर रही है तो वही दूसरी ओर पखांजुर के गौतम हॉस्पिटल के डॉक्टर सुुमीत अपने पेशे की मर्यादा भूल कर ऐसा कारनामा किये की पूरे मोहल्ले के लोगो को पुलिस में शिकायत करना पड़ गया। मोहल्ले वाशियो का कहना है कि शराब पीकर डॉ अपने घर के आंगन में कपड़े उतार कर डांस कर रहे थे और हल्ला इतना किये जा रहे थे कि आसपास के लोगो को तक परेशानी हो रही थी। जिस पर मोहल्ले वालो द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई । इस डॉक्टर के ऊपर पहले भी अभद्रता का आरोप लग चुका है। शिकायत पर पखांजुर पुलिस कार्यवाही करते हुए तत्काल गौतम हॉस्पिटल के डॉ को थाने ले गया। पखांजुर थाना प्रभारी ने कहा कि शराब के नशे में हल्ला करने की शिकायत पर गौतम हॉस्पिटल के डॉ को थाने लाया गया है डॉ को मुलायजा के लिये भेजा गया है जाँच के बाद कार्यवाही की जाएगी।
