उतई। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत उतई नगर सहित आसपास ग्रामीण अंचलों में शनिवार की शाम प्री मानसून का आगमन हुआ,लेकिन तेज हवाओं और गर्जना के साथ साथ बारिश भी झमाझम हुई। जिससे एक तरफ लोगो को गर्मी से राहत मिली दूसरी ओर नगर सहित आसपास क्षेत्रो में विद्युत प्रवाह बाधित रही। कही कही तो देर रात बिजली आ गई लेकिन कई गावो में रात भर बिजली बंद रही।लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्राम पुरई, डुंडेरा,मचांदुर सहित अन्य क्षेत्र में विद्युत पोल टूट कर नीचे गिर गए। जिसे बनाने के लिए विद्युत विभाग के आधिकारी कर्मचारी लगे हुए थे।उतई विद्युत विभाग में एक ओर विद्युत कर्मचारियों की कमी है उसके बावजूद विद्युत दुरुस्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ते।नगर एवम आसपास ग्रामों में रविवार को दिन भर विद्युत दुरुस्त करने में लगे रहे विद्युत कर्मचारी। सबसे ज्यादा परेशानी दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के चारो तरफ सड़को का जाल बिछाया जा रहा है इसके साथ साथ विद्युत पोल सिप्टिंग कार्य भी कार्य किया जा रहा है जिसके चलते विद्युत प्रवाह बाधित हो रहा है।

