News24carate की खबर का असर:गरीबों के राशन में डांका डालने का मामला,चांवल हेरा फेरी मामले में गरियाबंद ब्लॉक के ग्राम पंचायत बरबाहरा के जिम्मेदारो पर लटकी जांच की तलवार, खाद्य निरीक्षक ने जांच कर प्रतिवेदन गरियाबंद एसडीएम को सौंपा

परमेश्वर कुमार साहू@गरियाबंद। पीडीएस जैसे महत्वपूर्ण योजनाओं में हेरा फेरी करने व गरीबों के हक के राशन में डांका डालने की जानकारी गरियाबंद एसडीएम विश्वदीप यादव और खाद्य अधिकारी जे जे नायक को मीडिया द्वारा दिया गया था व इस मामले को लेकर प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशन किया गया था।जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए उक्त आला अधिकारियों द्वारा खाद्य निरीक्षक ऋतु मौर्य को जांच अधिकारी बनाकर गरियाबंद ब्लाक के ग्राम पंचायत बरबाहरा भेजे थे।जिस पर खाद्य निरीक्षक ऋतु मौर्य ने राशन वितरण जैसे योजना में लापरवाही और अनियमितता बरतने को लेकर निष्पक्ष जांच करने और लापरवाही बर्दास्त नही करने की बात कही थी।जिसके बाद उन्होंने दो दिनों तक उक्त पंचायत में जांच व हितग्राहियों का बयान लिया और जांच प्रतिवेदन गरियाबंद एसडीएम को सौंपा।जिस पर एसडीएम द्वारा जांच प्रतिवेदन के आधार पर उचित कार्यवाही की बात किए है।

आपको बता दे की शासन की महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत अंत्योदय और प्राथमिकता राशन कार्ड धारियों को योजना के तहत अप्रैल माह में 5 किलो अतिरिक्त चांवल प्रति सदस्य के हिसाब से मई माह में मिलना था।लेकिन जिम्मेदार द्वारा उक्त योजना में एक बड़ी लापरवाही बरतते हुए हितग्राहियों को 5 किलो अतिरिक्त चांवल नही दिया और उसे ऑनलाइन अपडेट भी कर दिया।जबकि हितग्राहियों को आज तक 5 किलो अतिरिक्त चांवल मिल ही नही पाया।राशन वितरण में बरबाहरा के सेल्समैन हरीश साहू द्वारा एक बड़ी लापरवाही करते हुए हितग्राहियों को प्रति सदस्य 5 अतिरिक्त मिलने चांवल में कटौती कर दिया था।जिसको लेकर न्यूज 24 कैरेट ने पड़ताल किया था।पड़ताल में सैकड़ों हितग्राहियों को अतिरिक्त चांवल नही मिलने का एक बड़ा खुलासा हुआ।आपको बता दे की इस राशन वितरण के लिए ग्राम पंचायत बरबाहरा को अधिकृत किया गया है।जिससे राशन वितरण में हुई एक बड़ी गड़बड़ी में पंचायत के सरपंच ,सचिव पर भी उंगली उठाने लगा है।क्योंकि इतने बड़ी लापरवाही होने के बावजूद भी सरपंच ,सचिव मामले की जानकारी नहीं होने का गोल मोल जवाब देने में लगे थे।अब देखना ये होगा की पीडीएस जैसे गड़बड़ी व लापरवाही मामले में क्या जांच केवल कागजों तक सीमित होकर फाइलों में बंद हो जायेगा या फिर शासन की योजना को पलीता लगाने वाले ज़िम्मेदारो पर कोई कड़ी कार्यवाही होगी।इस पर लोगो को पैनी नजर बनी हुई है।

वर्जन – खाद्य निरीक्षक द्वारा जांच कर प्रतिवेदन इस कार्यालय को प्रस्तुत किया है।जांच प्रतिवेदन के आधार पर ही आगे की कार्यवाही किया जाएगा।

विश्वदीप यादव , एसडीएम गरियाबंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *