तारिणी यादव ने बाहरवीं मे लहराया परचम,91.40 प्रतिशत अंक अर्जित किया कर परिवार, समाज का नाम किया रौशन

  • यादव समाज गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया

पाटन। पुरातात्विक ग्राम तरीघाट में स्थानीय यादव समाज द्वारा कु. तारिणी यादव सुपुत्री धनेश यादव को छःग. माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित परीक्षा 2022 मे कक्षा 12 में 91.40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने एवं लगातार कक्षा के. जी 1 से कक्षा 12 तक अपने कक्ष में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्थानीय यादव समाज तरीघाट द्वारा प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह भेट कर एवं मिठाई खिलाकर “यादव समाज गौरव सम्मान” से सम्मानित कर, उन्हें एवं उनके परिवार को इस सफलता हेतु बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान किया गया l कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्थानीय यादव समाज के संरक्षक संतुराम यादव, अध्यक्ष घनश्यम यादव, उपाध्यक्ष महेश यादव, गौटिया नीलकंठ यादव, सचिव श्री दीनानाथ यादव, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरारी यादव, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पार्वती यादव, उपाध्यक्ष कांति यादव, सचिव चितरेखा यादव, समयलाल यादव, गेलू यादव एवं उनके माता कुंजबती यादव, पिता श्री धनेश यादव सहित यादव समाज के महिला-पुरुष सदस्य, बच्चे सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे l इस कार्यक्रम का संचालन श्री जीवन यादव, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम ने किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *