भुवन पटेल@कवर्धा। नगर पंचायत पांडातराई में नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था जिस पर अध्यक्ष फिरोजखान अपना कुर्सी बचाने में सफल रहे। बाद में अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले कांग्रेसी पार्षदों को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखाते हुए पांच पार्षदों को निष्कासित कर दिए वही नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी को भी इसका शिकार होना पड़ा।
लेकिन अध्यक्ष के कार्यशैली से पार्षद आज भी नाराज है जिसके चलते कांग्रेस के निर्वाचित वार्ड 15 की पार्षद व सभापति जानकी डाहीरे ने अपने सभापति पद से स्तीफा दे दिया है और उक्त स्तीफा पत्र नगर पंचायत सीएमओ को सौंपा है।
इससे साफ जाहिर होता है नगर पंचायत पांडातराई में सबकुछ ठीक नही चल रहा है।
जिससे पार्षदों में नाराजगी जारी है।अब ऐसे में नगर पंचायत पांडातराई का स्थायी समिति भंग हो जाएगा।
इसके पूर्व वार्ड क्रमांक 6 की पार्षद प्रिया मोनू गुप्ता वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद संतोष गोयल नगर पंचायत उपाध्यक्ष और तीजन बाई गेंदले वार्ड क्रमांक 14 की पार्षद ने भी पी आई सी से अपना इस्तीफा नगर पंचायत सी एम ओ को सौंप दिया है अब देखने वाली बात यह है की नगर पंचायत अध्यक्ष पी आई सी गठन में किस पार्षदों को लेते हैं या फिर कोरम के अभाव में सभी निर्णय परिषद में रखने अध्यक्ष मजबूर होते हैं यह आने वाले वक्त बताएगा।
कांग्रेस पार्षद ने सभापति पद से दिया इस्तीफा , वर्चस्व की लड़ाई जारी,स्थायी समिति हो सकता है भंग
