सनकी प्रेमी ने ट्यूशन जा रही 17 वर्षीय छात्रा की कुल्हाड़ी मार कर किया हत्या


बालोद। बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम सांकरा (करहीभदर) में मंगलवार की सुबह 7:00 बजे के करीब ट्यूशन जा रही 17 साल की एक छात्रा को एक युवक ने कुल्हाड़ी मारकर निर्मम हत्या कर दी। मृतक छात्रा ग्राम बरही की भूमिका कोसरिया बताई जा रही है। तो वहीं आरोपी भी उसी गांव का बताया जा रहा है। जिसका नाम रवि ढीमर है। घटना के बाद पहले तो आरोपी फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने कुछ घंटों के भीतर घेराबंदी कर पकड़ लिया व हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इधर नाराज ग्रामीण चक्का जाम पर भी बैठे थे। जिन्हें पुलिस प्रशासन ने समझाईश देकर उठा लिया है। जानकारी के अनुसार छात्रा रोज की तरह करही भदर में ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रही थी। स्कूटी में थी तभी पीछे से आरोपी युवक आया और कुल्हाड़ी से सिर व गले के पास ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना स्थल पर ही कुल्हाड़ी छोड़कर आरोपी वहां से भाग गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच शुरू हो गई है। बताया जाता है कि युवक छात्रा से एकतरफा प्रेम करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *