छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज के महाधिवेशन में दहेज प्रथा को समाप्त करने संकल्प लिया


छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज का महा अधिवेशन एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार निर्मलकर के कर कमलों से समाज के इष्ट देवी नातिन धोबीन दाई एवं महान् संत गाडगे बाबा जी महाराज के चलचित्र पर माल्यार्पण कर, छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच के मंचन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
समाज के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला ,राज ,परीक्षेत्र के पदाधिकारियों एवं प्रदेश के कोने कोने से आए वरिष्ठ समाज सेवकों का सम्मान किया गया। सभी ने अपने अपने विचार समाज के रचनात्मक कार्यों ,प्रदेश समाज के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी फिरका के लोग एक साथ संकल्प लेकर रोटी बेटी के लेनदेन को सर्वसम्मति से पारित किया। इससे समाज और अधिक संगठित मजबूत होगा। सभी ने समाज में शिक्षा को बढ़ावा एवं दहेज प्रथा को समाप्त करने संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष ने इसका घोषणा भी किया। सभी नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को समाज के मुख्य चुनाव अधिकारी पीपी बलभद्र के द्वारा शपथ दिलाया गया और सभी को परिचय पत्र एवं नियुक्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सभी के लिए भोजन की व्यवस्था एवं दूर से आए हुए सामाजिक बंधुओं की ठहरने की व्यवस्था किया गया था। समापन समारोह के सभी अतिथियों को विश्राम गृह से एक साथ गाजे बाजे के साथ भारीभीड़ भरी रैली के रूप में शहर के प्रमुख सड़कों से होते हुए पटाखा फोड़ते, उमेश भैय्या जिंदाबाद, गिरीश भैया जिंदाबाद , शकुंतला दीदी जिंदाबाद, प्रमोद शर्मा जिंदाबाद, धोबी समाज जिंदाबाद, का जयकारा लगाते हुए आयोजन स्थल तक लाया गया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि उमेश पटेल उच्च शिक्षा तकनीकी एवं प्रभारी मंत्री जिला बलौदा बाजार छत्तीसगढ़ शासन , अध्यक्षता मनोज निर्मलकर प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ धोबी समाज, विशिष्ट अतिथि सुश्री शकुंतला साहू संसदीय सचिव, गिरीश देवांगन अध्यक्ष खनिज विकास निगम, शैलेश नितिन त्रिवेदी अध्यक्ष पाठ्य पुस्तक निगम, प्रमोद शर्मा विधायक बलौदा बाजार, मेघनाथ निर्मलकर जी जिलाअध्यक्ष धोबी समाज बेमेतरा, पीपी बलभद्र मुख्य चुनाव अधिकारी धोबी समाज, बीआर कनौज वरिष्ठ समाज सेवक , बैसाखु राम कनौजे जी वरिष्ठ समाज सेवक आदि थे। सभी अतिथियों के द्वारा समाज के इष्टदेव के पास दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरुआत किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों का फूल हार एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
स्वागत भाषण एवं मांग पत्र का वाचन समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज निर्मलकर जी ने किया। मांग पत्र में प्रमुख रूप से——–

  1. सर्व सुविधा युक्त छात्रावास निर्माण
  2. 23 फरवरी को संत गाडगे बाबा की जयंती को स्वच्छता दिवस मनाते हुए, सरकार द्वारा छुट्टी घोषित करने।
  3. धोबी समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने।
  4. रजककार बोर्ड का अति शीघ्र क्रियान्वयन करने।
    विधायक प्रमोद शर्मा ने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि कर्ज लेकर बेटी का शादी न करें और न हीं वर पक्ष दहेज ले तो निश्चित रूप से समाज का उत्थान होगा। संसदीय सचिव व कसडोल विधायक सुश्री शकुंतला साहू ने कहा कि कोई भी समाज संगठित होकर कार्य करता है तो निश्चित रूप से उस समाज का विकास होता है। उन्होंने समाज के लोगों से नशा पान से दूर रहने व शिक्षा पर विशेष जोर देने की अपील की। खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने कहा कि मै धोबी समाज के कई कार्यक्रमों में गया हूं पर इतनी भीड़ पहली बार देखने को मिला है। चिल्लाती धूप में पंडाल के नीचे खचाखच भीड़ को देखकर गदगद होते हुए कहा कि अब धोबी समाज भी जागरूक हो गए हैं। छत्तीसगढ़ के छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार जब से बना है अंतिम छोर के व्यक्ति तक उनके आर्थिक उन्नति के तहत सभी के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रहे हैं। मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने समाज के लिए शुक्लाभाठा में छात्रावास बनाने एवं रजक कल्याण बोर्ड की स्थापना शीघ्र करनें की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने समाज प्रमुखों की मांग पर धोबी समाज को अनूसुचित जाति में शामिल करनें एवं महान संत गाडगे बाबा पुण्यतिथि पर सार्वजनिक अवकाश के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष उक्त विषय को रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने सभा को सम्बोधित करतें हुए समाज की बेटियों को अधिक शिक्षित करने पर जोर दिया। उन्होंने आगें कहा समाज तभी आगें बढ़ेगा जब महिलाएं शिक्षित होंगी। साथ ही उन्होंने धोबी समाज को बधाई देते हुए कहा कि आज समाज के विभिन्न फिरके एक हो गये है। यह समाज की प्रगतिशीलता एवं एकता की भावना को प्रकट करता है। इसके लिए पूरा समाज बधाई के पात्र है।
    धोबी समाज ने मुख्य अतिथि के हाथों द्वारापत्रकारों को सम्मानित किया गया।आभार प्रर्दशन जिला अध्यक्ष श्रीराम रजक मंच संचालन लोकेश कनौजे एवं अनिल रजक के द्वारा किया गया।
    इस अवसर पर समाज के प्रदेश महासचिव कृष्ण कुमार निर्मलकर प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय कनौजे प्रदेश संरक्षक झड़ीराम कनोजे प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम रजक पुरुषोत्तम रजक उप कोषाध्यक्ष धनेश्वर निर्मलकर , नेमचंद निर्मलकर प्रदेश मीडिया प्रभारी,भागीरथी निर्मलकर प्रदेश प्रवक्ता, भरत निर्मलकर प्रदेशसलाहकार, लोकेश कनोजे युवा प्रदेश अध्यक्ष, श्रीमती चित्ररेखा निर्मलकर प्रदेश महिला अध्यक्ष, आदि प्रदेश पदाधिकारी गण, व दुर्ग भिलाई से भागीरथी निर्मलकर, नेमचंद निर्मलकर, भरत निर्मलकर, ललित निर्मलकर, नरोत्तम निर्मलकर, ईश्वर निर्मलकर, रूपेश कुमार नंदकुमार नीलकंठ कलिंदरी कौशल्या बाई मोना, चित्रलेखा विजय दूज राम हृदय राम, वैद्य भूषण , गन्नू लाल रजक, लक्ष्मीनाथ निर्मलकर, अनिल रजक , डॉ रामकुमार निर्मलकर, लोमस रजक नैतिक साहिल बुधारू राम वैशाखु,सहित विभिन्न विभागों एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *