दुर्ग विश्वविद्यालय द्वारा जारी प्रावीण्य सूची में राजनीति विषय मे पाटन कालेज के छात्राओ का वर्चस्व किरण बंछोर ने प्रथम लीना-व रोशनी में सातवां व आठवा स्थान प्राप्त किया


पाटन। शासकीय चंदूलाल चन्द्राकर स्नातकोत्तर स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन के राजनीति विज्ञान विभाग के 3 छात्राओं ने हेमचन्द यादव विश्विद्यालय द्वारा जारी सत्र 2019-20 की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाया है। एम ए चतुर्थ सेमेस्टर राजनीति विज्ञान की छात्रा कु किरण बंछोर ने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर पूरे विश्विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किये साथ ही कु लीना वर्मा ने सातवाँ व कु रोशनी नायक ने आठवे स्थान में जगह बनाकर महाविद्यालय को गौरान्वित किये है। ज्ञात हो कि ये वही छात्राएं है जिन्होंने अंतिम बार ऑफलाइन परीक्षा दिए थे उसके बाद से सभी परीक्षाएं ऑनलाइन मोड पर हो रहे है लंबे समय से मेरिट सूची का इंतजार कर रहे परीक्षार्थियों के लिए एक तरह से तोहफा मिला है उसमें पाटन महाविद्यालय के गौरवान्वित करने वाला दिन रहा है। राजनीति विभाग की इस उपलब्धि पर उस समय पदस्थ अतिथि सहायक प्राध्यापक अमृतेष शुक्ला वर्तमान में सहायक प्राध्यापक शासकीय महाविद्यालय वैशालीनगर, चन्द्रशेखर देवांगन सहित किरण बंछोर, लीना वर्मा, रोशनी नायक को महाविद्यालय प्राचार्य डॉ बीएस छाबड़ा, मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा, जनभागीदारी अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ शोभा श्रीवास्तव, परीक्षा प्रभारी बीएम साहू, राजनीति विभाग के जितेंद्र कुमार मण्डावी, क्रीड़ाधिकारी डॉ दिनेश नामदेव, ग्रंथपाल डीके टिकरिहा जनभागीदारी सदस्य रमन टिकरिहा, सुनील सोनी, नीरज सोनी, हेमन्त बघेल व्यायाम शिक्षक आत्मानन्द स्कूल सहित महाविद्यालय के अधिकारियो कर्मचारियो ने बधाई एवं शूभकामनाये देते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *