आंगनबाड़ी कार्यकर्ता -सहायिका संयुक्त संघ का एक दिवसीय धरना आठ को

0 अपनी मांगों को लेकर सौपेंगे ज्ञापन

कवर्धा। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत प्रदेश में संचालित 46860 आंगनबाड़ी केन्द्र और 5814 मिनि आंगनबाड़ी केन्द्रों में लगभग एक लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाएं कार्यरत हैं। कार्यकर्ता सहायिकाओं द्वारा केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा सौंपे गये सभी कार्यों का ईमानदारी से निर्वहन कर रही हैं, लेकिन समय, श्रम और • वर्तमान मंहगाई के अनुरुप जो मानदेय और अन्य सुविधायें मिल रहा हैं वह बहुत ही कम हैं। इस बात को लेकर प्रदेश में संचालित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं के विभिन्न संगठनों द्वारा समय समय पर शासन प्रशासन को अपनी मांगो से संबंधित ज्ञापन सौंपकर ध्यानाकर्षण किया जाता रहा हैं, लेकिन अभी तक निराकृत नही होने के कारण प्रदेश के सभी संगठनों ने एक संयुक्त मंच के प्रान्तीय आह्वान पर 08/06/2022 को प्रत्येक परियोजना मुख्यालय में शासन का ध्यानाकर्षण करने हेतु धरना रैली आयोजित कर अपनी मांगो और निर्धारित कार्यक्रम के संबंध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संयुक्त संघ छत्तीसगढ़ ने प्रमुख सचिव छत्तीसगढ़ शासन व सचिव , महिला बाल विकास विभाग को ज्ञापन सौपेंगे ।

प्रमुख मांगे

1 . आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं का प्रमुख मांग शिक्षा कर्मियों की तरह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं के लिये भी नीति बनाकर शासकीय कर्मचारी घोषित किया जावें, तब तक वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता – सहायिकाओं को नर्सरी शिक्षक पर उन्नयन और कलेक्टर दर पर मानदेय दिये जाने की वायदा किया गया था. जिसके तहत कार्यवाही करते हुए यह मांग पूरा कराई जावें।

  1. सामाजिक सुरक्षा के रूप में मासिक पेंशन और समूह बीमा योजना हेतु नीति निर्धारित कर इसको लागू कराने का कष्ट करेंगे। इसके साथ ही सेवा निवृत्त और मृत्यु होने पर कार्यकताओं को 05 लाख एवं सहायिकाओं को रुपये 03 लाख राशि एक मुश्त भुगतान किया जावें।
  2. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सुपरवाईजर के रिक्त पद पर शत-प्रतिशत, बिना उम्र बंधन के और बिना परीक्षा के लिया जावें। इसी तरह सहायिकाओं को कार्यकर्ता के रिक्त पद पर लिया जावें, 25% का बंधन समाप्त किया जावें। इस हेतु विभागीय सेवा भर्ती नियम में संशोधन किया जावे।
  3. मिनि आंगनबाड़ी को पूर्ण आंगनबाड़ी बनाने एवं क्रेश कार्यकर्ताओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर समाहित किया जावें।
  4. प्रदेश स्तर में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जावें।
  5. पोषण ट्रेकर एप्प और अन्य कोई भी कार्य जब तक मोबाईल, नेट चार्ज नही दिया जाता हैं तब तक मोबाईल में कार्य ना लिया जावें।

उग्र आंदोलन की चेतावनी

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संयुक्त संघ ने 05 जुलाई 2022 तक मांग पूरा नही होने पर दिनांक 06 जुलाई 2022 को प्रत्येक जिला मुख्यालय में हड़ताल रैली / प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपेंगे।

फिर भी मांगो की पूर्ति नहीं होने पर संयुक्त मंच के प्रान्तीय आह्वान पर प्रदेश के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाएं कभी भी अनिश्चित कालिन हड़ताल कर सकते है उक्त जानकारी श्रीमती पार्वती यादव ने दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *