स्वामी आत्मानंद विद्यालय जामगांव-आर के छात्र रामांशु साहू का राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में हुआ चयन

पाटन। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान केंद्र एवं प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली के निर्देश पर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद शंकर नगर रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य भर के आठवीं कक्षा के बच्चों की बौद्धिक और मानसिक प्रतिभा को परखने की दृष्टि से प्रतिवर्ष राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया जाता है। जिसमे स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल जामगांव-आर के छात्र रामांशु पिता डॉ गुलाब सिंह साहू का चयन हुआ है। इस परीक्षा में रामांशु ने 87 प्रतिशत अंक लेकर चयन सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। इनके अलावा हर्षा साहू,पूर्वी चन्द्राकर,पूनम साहूआशीष बंजारे ,सुमित बंजारे का भी चयन हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *