प्रधानमंत्री ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ देश के भीतर एक विश्वास भरा–भाजपा


भारतीय जनता पार्टी उत्तर मंडल पाटन ने आज एक बैठक कर प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार ने विगत आठ वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ देश के भीतर एक विश्वास भरा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के अनुरूप केन्द्र की सरकार ने बिना भेदभाव गांव, गरीब, किसान, महिला, नौजवान के हितों के लिए जो कार्य किया, वह 135 करोड़ देशवासियों के जीवन मे व्यापक परिवर्तन का कारक बना है। इसी उपलक्ष्य में आज विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कर खुशिया मनाई गई।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष लोकमनी चन्द्राकर ने कार्यकर्ताओं को बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी जी ने सत्ता को सेवा का माध्यम मानकर गरीबों, किसानों, महिलाओं व वंचितों को उनके अधिकार दिए जिससे लोकतंत्र में उनका विश्वास जगा और वो देश की विकास यात्रा में सहभागी बने, गत 8 सालों में नरेंद्र मोदी जी ने देश  के हर नागरिक के सपनों व आकांक्षाओं को पंख देकर उनमें नया आत्म विश्वास जगाया है। मोदी जी ने अपने सक्षम नेतृत्व व दृढ़ इच्छाशक्ति से न सिर्फ देश को सुरक्षित करा बल्कि कई ऐसे निर्णय लिए जिससे हर देशवासी का सिर गर्व से ऊंचा उठा।
बैठक में पूर्व से चल रहे बूथ सशक्तिकरण को लेकर समीक्षा की गई और जल्द से जल्द दिए गए पुस्तिका को भरकर जमा करने का निर्देश दिये। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित हुए लोकमनी चंद्राकर, श्रीमती हर्षा चंद्राकर, फेरहराम धिवर, राजेश चंद्राकर, गायत्री साहू, उत्तरा सोनवानी, श्रीमति रेवती दयानन्द सोनकर, कैलास यादव, दयानन्द सोनकर, गोपाल प्रसाद चंद्राकर, मनहारण लाल सिंगोर, देव पाटकर, हितेश साहू, केवल चंद्राकर, ओमान सिँह चंद्राकर, कमलेश चंद्राकर, धर्मेंद्र कौशिक, टिकेंद्र वर्मा,दिलेन्द्र मढ़रिया, भूषण धनकर, रेवा राम चंद्राकर, मिश्री लाल वर्मा पन्ना लाल बंजारे सहित कार्यकर्ता उपस्थित हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *