पाटन । ब्लाक के ग्राम झीट में चार नग किसान कुटी का भूमिपूजन किया गया। यह किसान कुटी ग्राम झीट, साकरा, तर्रा व जमराव सोसायटियों में बनाया जायेगा।इस अवसर पर अतिथि के रूप में कृषि उपज मंडी दुर्ग अध्यक्ष अश्वनी साहू,जिला सहकारी केन्दीय बैंक दुर्ग अध्यक्ष जवाहर वर्मा, पाटन जनपद अध्यक्ष श्रीमती रामबाई सिन्हा, पूर्व जनपद सदस्य रोहित साहू ,तर्रा सरपंच योगेश चन्द्राकर, यशवंत जांगड़े सहित अन्य ग्रामीण जन उपस्थित थे।
झीठ,सांकरा,तर्रा एवं जमराव में हुआ किसान कुटी का भूमिपूजन
