अमलेश्वर के हॉट बाजार क्लिनिक में 216 लोगों ने कराया स्वास्थ्य जांच,,

पाटन–छत्तीसगढ़ शासन की फ्लैगशिप योजना मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक अमलेश्वर में आज रिकॉर्ड 216 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच, परामर्श का लाभ लिया। 18 मरीजों का ब्लड सैंपल हमर लैब पाटन भेजा गया। 85 लोगों की ब्लड प्रेशर ,डायबिटीज स्क्रीनिंग की गई। 30 लोगों को कोविड वैक्सीनेशन से लाभान्वित किया गया। बीएमओ पाटन डॉ आशीष शर्मा ने बताया कि आज संचालित हुए हाट बाजार क्लिनिक में
डॉ बी कठौतिया, श्रीमती रेणुका कश्यप आरएमए, फार्मासिस्ट आफरीन अंसारी,नरेंद्र घिल्लारे, बीईटीओ चंद्रकांता साहू,बी एल वर्मा,लैब टेक्नीशियन मालती साहू, सीएचओ जानकी साहू, दिव्या सिंह, रुपाली सारथी, हायर्ड वैक्सीनेटर लीला सपहा, अरुण सोनी, अरुण कोसरे, सुमन बघेल, श्री मारकंडे,मधु देवांगन, अंजनी यादव, संजय मिश्रा, नेत्र सहायक एम के शर्मा, अंजना शर्मा, के पी पांडे, डेडिकेटेड वाहन के चालक धनंजय एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी ने मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक में सेवाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *