प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के प्रति राज्य सरकार की उदासीनता समझ से परे–हर्षा लोकमनी


भाजपा नेत्री एव सदस्य जिला पंचायत दुर्ग श्रीमती हर्षा लोकमनी चन्द्राकर ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि
जल जीवन मिशन के तहत मोदी सरकार का लक्ष्य है कि 2024 तक घर-घर स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना. पहले इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक घर तक स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाने का लक्ष्य 2030 निर्धारित किया गया था. इस योजना का लक्ष्य 55 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन की दर से पीने योग्य जल उपलब्ध करवाना है. केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2022-23 में देश भर में 3.8 करोड़ परिवारों तक स्वच्छ पानी पहुंचाने का उद्देश्य हर घर नल योजना के अंतर्गत निर्धारित किया है. पिछले 2 वर्षों में इस योजना के माध्यम से 5.5 करोड़ घरों तक नल का जल पहुंचाया गया है. इस योजना को 2019 में आरंभ किया गया था.
उन्होंने इस योजना के लेकर राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए आरोप लगाया है कि पाटन क्षेत्र में 86 ग्रामो में योजना के तहत पानी टंकी के साथ पाईप लाइन का विस्तार कर हर घर में पानी पहुंचाने का काम किया जाना है परंतु अब तक किसी भी गांव में किसी भी घर तक एक बूंद पानी नही पहुंच पाया है इस महत्वपूर्ण योजना का काम काफी धीमी गति से चल रहा है कही टंकी के लिए गड्ढे खोदकर तो कही आधे अधूरे ढांचे ही खड़ा है कंही पाइप लाइन के लिए गड्डा खोद कर छोड़ दिये है तो कही बिना पाइप डाले ही गड्ढे को पाट दिया गया है, इस कार्य मे सरपंचों का सहयोग न लेकर ठेकेदार एव अधिकारी मनमानी कर रहे है अधिकतर सरपंचों के ये नही मालूम कि कहा से कहा तक पाइप लाइन डाला जा रहा है, आगे चलकर मरम्मत के समय सरपंचों को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीण के अनुसार विभागीय अधिकारी बिना निरीक्षण माप दंड का पालन किये बगैर ही ऊपरी तौर पर ही पाईप डाला जा रहा है एव पाइप की भी गुणवत्ता की जांच नही हो रही है
उन्होंने आगे कहा कि जल जीवन मिशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महत्वपूर्ण योजनाओं में एक है ऐसी स्थिति में राज्य सरकार का इस योजना के प्रति उदासीनता आम जनता को आसानी से पानी मिलने में देरी का काम कर रही है, भरी गर्मी में लोगो को एकएक बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है, आगे बरसात आने वाली है इसके पूर्व खोदे गए गड्ढे को नही भरा गया तो ग्रामीणों को आसंकित दुर्घटना से बचाना मुश्किल हो जावेगा। जिम्मेदार शासन प्रशासन बरसात के पूर्व इन अधूरे कार्यो को पूरे कर घर घर पानी पहुँचा कर जनता को राहत दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *