पाटन. विकासखण्ड के अन्तर्गत आने वाले ग्राम मटंग के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 1के कार्यकर्ता श्रीमती गंगोत्री वर्मा ने कुपोषित बच्चो के घर घर जाकर पूरक आहार आबंटन किया। इसी क्रम में ग्राम के श्रीमती पार्वती साहू के यंहा घर में जाकर शिशु जीविका साहू को पोषण आहार आबंटन किया गया। ईस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गंगोत्री वर्मा सहायिका श्रीमती भामाबाई , मीतानीन श्रीमती कुन्ती बया, ग्राम स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष मति पार्वती साहू सहित परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही कोरोना संक्रमण के चलते पूरी सावधानी का भी ख्याल रखते हुऐ मास्क पहनकर कर शासन के नियमों का पालन किया ।
