प्रांजल झा….
कांकेर. कांकेर युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंकजराज वाधवानी ने कहा है कि मैंने कभी भी किसी भी धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की मैं और मेरा परिवार सर्वधर्म समभाव पर विश्वास करता है।
मेरी राजनीतिक सक्रियता से घबराऐ हुऐ कुछ अवसरवादी लोग जो हमेशा से ही मेरी छवि ख़राब करने की कोशिश करते रहते हैं इस बार मैं इनके द्वारा बिछाऐ गये चक्रव्यूह में फंस गया साथ ही पुलिस द्वारा भी मेरे ऊपर गलत धाराएं लगाई गई जिस वजह से मेरी जमानत खारिज हो गई।
मुझे स्वास्थ्यगत कारणों सें 6 दिन तक अस्पताल में रखा गया था माननीय न्यायालय द्वारा कल मुझे जमानत पर छोड़ा गया है मुझे न्यायपालिका के ऊपर पूर्ण विश्वास हैं शीघ्र ही न्यायालय मुझ पर लगे आरोपों से जल्द ही मुक्त करेगा.इस विषम समय में आप सभी के प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग के लिए आप सभी का आभारी हूँ
