अपने ही प्रेमिका के चरित्र पर शंका कर उतारा मौत का घाट।

संध्यासेन @गरियाबंद /अभनपुर 31 मई 2022 को सूचना प्राप्त हुई कि, थाना अभनपुर क्षेत्र अंतर्गत थनोंद चेक स्थित पेट्रोल पंप पास वाहन कार में सुमन साहू निवासी कसेरूडीह, थाना पांडुका, जिला गरियाबंद, मृत हालत में है ।जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन के अभनपुर थाना एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट के संयुक्त टीम द्वारा जाकर देखने पर सुमन साहू के गले में धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या करना प्रतीत हो रहा था, टीम के सदस्यों द्वारा पूछताछ करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि मृतिका अपने ही गांव कसेरूडीह निवासी एस कुमार साहू उम्र 22 वर्ष के साथ कार में बैठ कर आई थी, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा एस कुमार साहू ,से पूछताछ करने पर वहां किसी अज्ञात आरोपी द्वारा सुमन साहू की हत्या कर फरार हो जाना बताया ,कि ,टीम के सदस्यों द्वारा पुनः एस कुमार से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बार-बार अपना बयान बदल कर मनगढ़ंत कहानियां बता कर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर एस कुमार साहू द्वारा सुमन साहू की चाकू से गला पास वार कर हत्या करना स्वीकार किया गया, पूछताछ में आरोपी एस कुमार साहू ने बताया कि उसका सुमन साहू के साथ विगत 5से6 वर्षों से प्रेम संबंध था, तथा मृतिका सुमन साहू कुछ दिनों पूर्व रायपुर में निवास कर नौकरी करती थी, आरोपी को सुमन पर शक था, कि उसका किसी और के साथ प्रेम संबंध है, दिनांक घटना के दरमियानी में रात मृतिका ने आरोपी को बुलाकर नवागांव छोड़ने कहा जिस पर आरोपी कार में मृतिका को बैठाकर नवागांव ले जा रहा था, इसी दौरान कार खराब हो जाने से, कार को थानोद स्थित पेट्रोल पंप पास खड़ा कर दोनों कार में बैठे थे कि ,आरोपी ने सुमन साहू पर शक करते हुए ,विवाद करना शुरू कर दिया, तथा आरोपी ने आवेश में आकर कार में रखे सब्जी काटने वाली चाकू से सुमन पर वार कर उसकी हत्या कर दिया गया आरोपी एस कुमार साहू उम्र 22 वर्ष पिता रेखू राम साहू, ग्राम कसेरूडीह, को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं कार को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक: 213 / 22 धारा 302 भादवि .का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *