लगातार उजड़ते और सिमटते जंगल से जंगली जानवर घुस रहे है रिहायशी इलाकों की ओर,पाण्डुका क्षेत्र में गांव-गांव घूमता तेंदुआ का आतंक,देखे वीडियो…

परमेश्वर कुमार साहू@गरियाबंद। पाण्डुका क्षेत्र के विभिन्न गांव तेंदुआ का विचरण क्षेत्र बनता जा रहा है।जिससे लोगो में दहशत का माहौल है।कुछ दिनों से क्षेत्र के आसरा, तौरेंगा,कुरूद,सांकरा में रात में तेंदुआ गांवों में विचरण करते देखा जा रहा है।बीते कुछ दिन पहले ग्राम आसरा में दो मवेशियों को तेंदुआ ने अपना शिकार बनाया था।वही ग्राम तौरेंगा में भी तेंदुआ को रात में गली में घूमते हुए देखा गया था। अब जंगल से दूर तेंदुआ ग्राम कुरूद में बीते रात को सड़क किनारे विचरण करते देखा गया।जिसका क्षेत्र के लोगो ने वीडियो तैयार कर मीडिया को उपलब्ध कराया है।

गौरतलब है शासन द्वारा जंगलों और वन्य प्राणियों की सुरक्षा के लिए करोड़ों खर्च कर रहे है।उसके बाद भी वनों को बचाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहे है।लगातार उजड़ते जंगल और सिमटते वन ,जंगली जानवर सहित पर्यावरण के लिए के गहरी चिंता का विषय बनते जा रहा है।जिसके चलते जंगली जानवर रिहायशी इलाकों की ओर जा रहा है।ऐसा ही नजारा इन दिनों पाण्डुका वन परिक्षेत्र में देखने को मिल रहा है। जन्हा जंगली जानवर भालू,तेंदुआ रात में गांवों की ओर नजर आ रहा है।वही यह क्षेत्र क्षेत्र अब हाथियों का विचरण क्षेत्र भी बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *