धनोरा में शनि देव जंयती मनाई गई


उतई।बाबा दरबार पावन धाम धनोरा में शनिदेव महाराज की जंयती बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। महावीर उद्यान में विराजमान शनि देव के मूर्ति पर पुष्पमाला अर्पित कर दरबार के लक्ष्मण बाबा, नंद पंन्डा, विनोद साहू, गुलाब साहू, मनसुखा साहू के द्वारा पुजा पाठ किया गया। दोपहर 3 बजे से खिचड़ी प्रसाद वितरण दिलीप साहू सिवील ठेकेदार सुभाष चौक बोरसी कुंजलाल साहू, रुपलाल,विनोद साहू के सहयोग से खिचड़ी प्रसाद वितरण किया गया। महावीर उद्यान में जहां पर पहुंच कर हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया एवं शाम 6 बजे से श्री राधा कृष्ण मानस मंडली के हेमन्त तेली के मंडली के द्वारा मानस गान का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें हनुमान जी एवं श्री शनि देव के कथा के बारे में व्याख्यान किया गया। जिसमें सुन कर भक्तों ने भाव विभोर हो गए इस कार्यक्रम में विशेष रूप से दरबार के लक्ष्मण बाबा, विनोद साहू,गुलाब साहू,मनोज पटेल, मनसुखा साहू,कुंभकरण पटेल, तोमन गजपाल,रुपलाल, नंदू साहू आटो मिस्त्री, दिनेश साहू, बाबू लाल साहू,जीवराखन ठेकेदार,बबलू साहू,खिलेशवर साहू ,नारायण साहू, भोलू, बबीता साहू,कौशिलया सेन, हितेश पटेल, लक्ष्मी साहू ,सुनीता साहू, निरा साहू,ललीता यादव, कु सुरुचि साहू, कु वेदू साहू,कु डिम्पल साहू, कु नेहा साहू,टीकेश्वरी साहू आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *