तंबाखू निशेष दिवस पर सेलूद में भारत माता वाहिनी द्वारा लोगों को तंबाकू से होने वाली नुकसान के बारे में दी गई जानकारी

पाटन।आज 31 मई को विश्व तबांकू निषेध दिवस के अवसर पर ग्राम सेलूद में भारत माता वाहिनी समूह की सदस्यों के द्वारा शासकीय उच्चत्तर कन्या माध्यमिक सेलूद में तम्बाकू सेवन से होने वाले नुकसान से अवगत कराया गया साथ ही तम्बाकू निषेद हेतु शपथ दिलाई गई l आगामी दिनों में गांव में सभा , चित्रकला, नुक्कड़, रैली के माध्यम से लोगो को नशीली पदार्थ से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया जाएगा l आमजनता से निवेदन किया जाएगा कि नशा इंसान के जीवन को समाप्त कर देता है साथ आर्थिक, पारिवारिक स्थिति को कमजोर बना देता है l इस अवसर पर नवरत्न नंदकुमार तिवारी ने कहा कि नशे के आदि लोग अपने रिश्ते नाते को भूल जाते है और रिश्तों को शर्मसार करने लग जाते है l अतः मैं सबसे निवेदन करता हूं कि नशे से कोशो दूर रहे और अपने आसपास को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करते रहे l इस अवसर पर ग्राम पंचायत सेलूद के सरपंच श्रीमति खेमिन साहू, विद्यलय के प्राचार्य श्रीमति बंजारे मेडम, नंद कुमार तिवारी, मुकतुराम साहू, रमेश देवांगन, सुधा अमृत, पदमावती सिवारे, माता वाहिनी के समूह के अध्यक्ष श्रीमति सीता बंछोर, सचिव पीताम्बरी साहू, चित्ररेखा साहू मितानिन, रेखा यादव, सविता कुर्रे, देवला साहू, सुनीता ठाकुर, आशिका साहू,सरोज साहू,हेमीन साहू,सत्यभामा साहू, सुनेती साहू सहित स्कूली बच्चे उपस्थित रहे है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *