मुख्यमंत्री बघेल ने जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू से फ़ोन कर जाना क्षेत्र का हाल

पाटन. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को पाटन क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से मोबाईल के माध्यम से बात कर क्षेत्र की हालचाल की जानकारी लिए। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 के जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू से गुरुवार को दोपहर फ़ोन कर उनकी एवम परिवार की कुशलक्षेम पूछा साथ ही क्षेत्र के बारे में एवं कोरोना संक्रमन को रोकने की गई लॉकडाउन के बारे में चर्चा किये। जिला पंचायत मोनू साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा कि लॉकडाउन के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित दैनिक मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले लोग हुए है। राशन सामग्री वितरण में हो रहे भेदभाव और राजनीति करण का जानकारी दिया और सभी ज़रूरत मंद गरीब और मज़दूर को भी राशन मिले इसके लिए इसके लिए मुख्यमंत्री से निवेदन करते हुुये कहा की सभी लोगो को बराबर मात्रा में राशन मिलें। मुख्यमंत्री बघेल ने जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू से सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये। क्षेत्र के लोगो को कोरोना के प्रति जागरूक करने लिये कहा। घर मे रहकर ही लोगो को सावधान करने की बात कही गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *