परमेश्वर कुमार साहू@गरियाबंद
अमितेश शुक्ल प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा राजिम विधायक दिनांक 29 मई 2022 को छुरा में आयोजित कोटवार संघ के तहसील स्तरीय वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता धनेश जगत जिला अध्यक्ष कोटवार संघ जिला गरियाबंद द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक अमितेश शुक्ल ने अपने उद्बोधन में कहा कि कोटवार हमारे प्रशासन तंत्र की बहुत बड़ी मजबूत और शक्तिशाली कड़ी है। आज गांव गांव में शासकीय योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में कोटवारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि कोटवारों को कोटवार भवन के लिये सबसे पहले जमीन भूपेश बघेल जी ने ही राजस्व मंत्री रहते हुए दी थी। उन्होंने आगे कहा कि हमारे भूपेश भाई खुद एक किसान पुत्र है तथा किसानों के विकास के लिये भरसक प्रयास कर रहे है, चाहे वो गोधन योजना के तहत 2 रु किलो पर गोबर खरीदी की बात हो, चाहे 2500 रु धान के समर्थन मूल्य की बात हो, चाहे नरवा, गरवा, घुरूवा योजना की बात हो हर प्रकार से किसानों के हितों को सहेजने का काम हमारे भूपेश भाई और कांग्रेस की सरकार कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि स्व श्रीमती इंदिरा गांधी जी, स्व श्री राजीव गांधी जी और हमारे श्याम भैया ने सपना देखा था कि गरीबों और शोषितों का समग्र विकास हो जो आज हमारी कांग्रेस की सरकार नए नए योजना बना कर रही है। श्याम भैया की हमेशा से एक सोच रही है कि जब भी किसी क्षेत्र में विकास होता है तो सभी वर्गों और सभी धर्म के लोगों का विकास होता है, चाहे वह पानी की समस्या हो, बिजली की समस्या हो या अन्य कोई सामाजिक समस्या, जब भी उसका निदान होता है तो उसका लाभ सभी जाति धर्म और समुदाय के लोगों को होता है। जैसे श्याम भैया के भागीरथ प्रयास से सिकासार बांध बना जिससे राजिम क्षेत्र ही नही अपितु समूचे छत्तीसगढ़ के किसान लाभान्वित हो रहे है और आज इसीलिए क्षेत्र की जनता श्याम भैया को भागीरथी के रूप में पुकारते है। इसी प्रकार मेरे द्वारा भी अपने कार्यकाल में 20 वर्षो से लंबित पीपरछेड़ी, कनेसर, गनियारी, और पैरी घुम्मर बांध का अनापत्ति दिलवाकर मूर्त रूप दिया, जिससे आज क्षेत्र की जनता का समग्र विकास हो रहा है। श्री शुक्ल जी जनता को अपने परिवार का सदस्य मानने वाले ऐसे विधायक जो जनता के बीच परिवार की तरह खुशियां बांटते नजर आते है, कुछ ऐसा ही नजारा इस कार्यक्रम में भी देखने को मिला जहाँ कु दुर्गा जिनकी माताजी एक कोटवार है और पिताजी का निधन हो चुका है के जन्मदिन के अवसर पर विधायक अमितेश शुक्ल द्वारा बच्ची के साथ केक काटकर जन्मदिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान उस छोटी सी बच्ची के आंखों में खुशियां देखते ही बन रही थी। उसका जन्मदिन आज किसी त्यौहार से कम नही रहा। इस अवसर पर विधायक द्वारा कोटवार संघ के भवन के लिये 5 लाख की घोषणा भी की गई।
