Rakesh kumar @ news24carate. मगरलोड क्षेत्र ग्राम परसवानी में एक मोबाइल दुकान में आग लगने से पूरा दुकान जल गया है, दुकान मालिक देवा साहू पिता युवराज साहू भरदा निवासी है, जो कि मोबाइल शॉप एवं फोटो शॉप का दुकान परसवानी में है, दिनांक 29/5/22 क़ो अचानक आग लगने से पूरा दुकान जल गया, देवा साहू के दुकान में कंप्यूटर, प्रिंटर, और भी मशीन, मोबाइल, हेड फ़ोन, आदि समान जलकर राख हो गया है, जिससे देवा साहू का बहुत बड़ा नुकसान हो गया है, एक मोबाइल शॉप का दुकान जीवन जीने का मार्ग एवं रोजगार था जिसे बहुत मेहनत एवं सघर्ष करके यह दुकान डाला था, अचानक ही खुशियों में लग गई आग, दुखित देवा साहू ने सरकार से प्रार्थना करते हुए मुआवजा एवं सहायता की अपील की है, जिससे देवा साहू क़ो कुछ मदद मिल सके ताकि दुखिया परिवार क़ो आग लगने से जो हुए नुकशान से थोड़ा मदद मिल जाये।
देवा मोबाइल स्क्रीन प्रिंटर्स परसवानी मे लगा आग फैला सनसनी
