Rakesh kumar @ news24cearte. कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर जी ने कोडेबोड में बरगद के झाड़ के नीचे कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए पार्टी के कार्य विस्तार कार्यक्रम का किया समापन। अत्यंत हर्ष के साथ ज़िला एवं प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार कुरूद विधानसभा के चारों मंडलों के शक्ति केन्द्र प्रभारी, सेक्टर प्रभारी एवं प्रत्येक शक्ति केन्द्रों में विस्तारक के सहयोगी के रूप में सायबर संयोजक 5 मई से 30 मई के बीच चारो मंडल के प्रत्येक शक्ति केन्द्र के गाँवों में भाजपा का विस्तार करने नेतागण प्रवासी दौरे किये ! इस अभियान को सफल करने के लिए भाजपा संगठन द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला भाजपा कार्यालय कुरूद में भी सम्पन्न हुआ था, जिसमें भाजपा के कार्य विस्तार को प्रत्येक शक्ति केन्द्र के सभी बूथों में हमारे शक्ति केन्द्र प्रभारियों के माध्यम से किया गया ! इस अवसर पर भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष गौकरण साहु, सिर्री भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र साहु, शक्ति केन्द्र विस्तारक के रूप में जनपद सदस्य पुरुषोत्तम सिन्हा, ज़िला पंचायत के पूर्व सदस्य देवकी आशा रात्रे सहित मरौद शक्ति केन्द्र के कार्यकर्तागण सम्मिलित हुए ! आप सबके इस कठिन परिश्रम के लिए कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर और ज़िला भाजपा की ओर से विस्तारक साथियों का अभिनंदन स्वरूप धन्यवाद ज्ञापित करते हुए।
कुरूद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा शक्ति केन्द्र विस्तारकों का 15 दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न
