अशोक अग्रवाल@दुर्ग। उतई-मचांदुर मार्ग में सड़क निर्माण का कार्य तेजी से हो रहा है, इस सड़क के बीच आने वाले कब्जो को तोड़कर नाली का निर्माण किया जा रहा है, नगर पंचायत की बैठक में उक्त सड़क को 42 फिट का बनाया जाना था किंतु पीडब्ल्यूडी एवं ठेकेदारों की मदद से उक्त चौड़ाई को कंही 38 तो कंही 40 फीट का भी बनाया जा रहा है, विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सड़क की चौड़ाई को कम करने के।लिए आर्थिक लेनदेन की भी खबर आ रही है।
ठेकेदार द्वारा पेटी ठेकेदारों द्वारा नाली का निर्माण करवाया जा रहा है जो गुणवत्ताहीन है, पीडब्ल्यूडी की कारगुजारियों का जितना भी बखान किया जाए उतना ही कम है, पूर्व में सड़क से एक फुट नीचे पुल का निर्माण कर चर्चा में आये इस विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर काफी संदेह व्यक्त किया जा रहा है, कई स्थान पर बिना सेंट्रिंग प्लेट लगाए नाली का निर्माण किया जा रहा है, बिना सेंट्रिंग लगे नाली का जीवन काल कितना होगा इसका सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है, सड़क की चौड़ाई में भेदभाव तो किया ही जा रहा है निर्माण कार्य भी गुणवत्ताहीन किया जा रहा है, पेटी ठेकेदार के गुर्गों द्वारा अवैध वसूली की भी शिकायत प्राप्त हुई है, लोकनिर्माण विभाग मंत्री के क्षेत्र में निर्माण कार्य इतना घटिया है तो पूरे प्रदेश में निर्माण कार्यो की स्थिति क्या होगी इसका सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है, उतई के मिनीमाता चौक से गायत्री मंदिर तक सड़क के चौड़ीकरण को नापा जाए तो काफी अनियमितता नजर आएगी, राजनीतिक पहुंच रखने वालों एवं गरीब वर्ग के व्यापारियों के साथ अलग- अलग मापदंड अपनाया जा रहा है।
इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को फोन में जानकारी दी गयी तो उन्होंने कहा दिखवाता हूँ उसके बाद भी ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की गई जो स्पष्ट करता है कि।पीडब्ल्यूडी के अधिकारी, ठेकेदार एवं पेटी ठेकेदार के मध्य कोई ना कोई सम्बन्ध तो है। मुख्यमंत्री के क्षेत्र में सड़क निर्माण में आने वाली दुकान, मकान के मलबे का भी मुआवजा दिया गया, किन्तु उतई-मचांदुर मार्ग में मुआवजा नही दिया गया है जिसकी वजह से ग्रामीणों एवं वर्ग काफी नाराज है जिसका खामियाजा आने वाले चुनाव में सत्ताधारी दल को भुगतना पड़ेगा इससे इनकार नही किया जा सकता, पाटन विधानसभा क्षेत्र के लोगो को मुआवजा और दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लोगो को झुनझुना पकड़ाना लोगो को हजम नही हो रहा है। विभाग के मंत्री के क्षेत्र में उसी के विभाग द्वारा कराए गए गुणवत्ताहीन कार्य को लेकर लोगो मे जम कर चर्चा है।
उतई-मचांदुर मार्ग में बिना सेंट्रिंग लगाए गुणवत्ताहीन नाली का निर्माण
