जनकल्याण समिति पाटन द्वारा आपसी सहयोग कर योग ब्रांड एंबेसडर ऑफ छत्तीसगढ़ टिकेस्वर पटेल को पढ़ाई हेतु किये आर्थिक सहयोग

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा के अंतर्गत आने वाले एक छोटे से ग्राम पंचायत सावनी के बहुत ही होनहार छात्र जिसने सरकारी स्कूल से पढ़कर आज पूरे प्रदेश का मान बढ़ाने का कार्य किया है। आज टिकेश्वर पटेल पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में योगा के ब्रांड एंबेसडर हैं। अभी वे योगा( बी. एससी. अंतिम वर्ष) की पढ़ाई कर रहे हैं, जिसमें उनकी गरीबी सामने आ रही थी। बहुत ही गरीब परिवार से होने के कारण आज टिकेश्वर पटेल को आगे की पढ़ाई के लिए ₹33,500 की मदद की आवश्यकता थी, जिसे 30 मई तक जमा न करने पर परीक्षा से वंचित किया जा सकता था। अल्टीमेटम मिल चुका था क्योंकि परीक्षा 01 जून 2022 से प्रारंभ था। जिसकी जानकारी जनकल्याण समिति पाटन को सोशल मीडिया के माध्यम से जैसे ही हुई वे तत्परता दिखाते हुए अपने समूह के सदस्यों की मीटिंग आयोजित कर सहयोग राशि इकट्ठा कर दिनांक 30 मई 2022 को छात्र टिकेश्वर पटेल को ₹33,500/- का सहयोग प्रदान किये। इसमें शिक्षा विभाग का भी महत्वपूर्ण भूमिका रहा जहां टिकेश्वर पटेल के प्रारंभिक स्कूल शास. प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला सावनी के विद्यालय परिवार के साथ- साथ पाटन ब्लॉक व दुर्ग जिले के शिक्षकों का सहयोग प्राप्त हुआ।
इस सहयोग हेतु छात्र टिकेश्वर पटेल द्वारा सभी सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित कर उनके दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की गई। साथ ही जनकल्याण समिति पाटन के प्रमुख युगल किशोर आडिल,देव साहू,राकेश आडिल,सुनील छेदैय्या (शिक्षक), राज कुमार देवांगन,चंद्रशेखर देवांगन, मनोज साहू एवं टीम ने टिकेश्वर पटेल को मन लगाकर पढ़ने एवं उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद प्रदान किया गया।

सहयोग प्रदान करने वाले व्यक्तियों के नाम इस प्रकार हैं-

विद्यालय परिवार शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला सावनी से सुनील छेदैय्या – ,श्रीमती मंजू वर्मा – अनिल कुमार मढ़रिया -श्री दुष्यंत वर्मा – टेकराम साहू – आत्माराम वर्मा – निशा चन्द्राकार – तोमिन ठाकुर- मनोज कुमार साहू- (गायत्री मेडिकोज पाटन), संतोष मरकाम (राजनांदगांव)- जैकी सिंह वर्मा शिक्षक सोरम-, कमलकांत देवांगन शिक्षक तुलसी- ,गजेन्द्र साहू सर शिक्षक बोरेंदा- , हेमंत दीवान शिक्षक खुड़मुड़ा भूषण कुमार देवांगन नेटवर्कर -,गोपेन्द्र कुमार साहू शिक्षक अखरा- जैनेन्द्र कुमार गंजीर शिक्षक पाटन- ,कमल नारायण सोनकर शिक्षक रूही -लोमन साहू शिक्षक बटंग- संजय गुलाटी LLF TEAM मेंटर (दिल्ली) – सुश्री लक्ष्मी सोनी शिक्षक मरवाही(मेंटर राज्यस्तरीय)- ,गोदावरी कौशल ठाकुर शिक्षक झीट- दुलार सिंह ठाकुर शिक्षक उफरा-,पुष्कर यादव शिक्षक खम्हरिया,पाटन- ,अनिल कुमार देवांगन शिक्षक धमतरी- ,मोहन यादव शिक्षक जरवाय- मार्तंग साहू शिक्षक महुदा -,मनोज कुमार कौशिक शिक्षक ठकुराइन टोला-,शेषनारायण वर्मा बैंक कर्मचारी पाटन- मंजू गर्ग जी TEAM LLF मेंटर ( दिल्ली)- ,ढालेश्वर देवांगन शिक्षक तर्रा- हेमलता साहू शिक्षक तर्रा- ,बसंती साहू शिक्षक तर्रा -, संतोष कुमार वर्मा प्रधान पाठक –
शास. प्राथ. शाला अखरा,पाटन,देवेश भारती शिक्षक उतई- ,मनीष पटेल सरपंच तेलीगुंडरा- प्रेम लाल वर्मा वर्मा बोरवेल्स पाटन- युगल किशोर आडिल युवाध्यछ कुर्मी समाज पाटन राज कुर्मीगुंडरा- उदय वर्मा छाटा- ,पंकज चन्द्राकर चिचा मनोज सोनी सोनी ज्वेलर्स जामगांव एम. अवधेश शर्मा संचालक शिवम विद्यापीठ सांकरा यसवंत साहू अंबे मोटर्स जामगांव M , राकेश आडिल कसही सरपंच- देव साहू,देव TVS मोटर्स पाटन- आशीष बंछोर सरपंच दरबारमोखली- जितेश वर्मा पाटन नीलमणि वर्मा जवाहर वर्मा सोरम मुनेंद्र बिसेन लुकेश वर्मा नरेश महतो बेल्हारी – बिहारी लाल साहू सचिव अरसनारा- ,गुप्त दान –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *