उतई. देशी शराब दुकान उतई में सुपरवाइजर द्वारा 15 अप्रेल को आबकारी उप निरीक्षक नीलम स्वर्णकार सुचना मिला कि देशी शराब दुकान उर्तइ में चोरी हो गया है। चोर नेवई थाना में पकड़ाए है। तब देशी शराब दुकान आया। लॉक डाउन होने के कारण देशी शराब दुकान उतई जब आबकारी उप निरीक्षक नीलम स्वर्णकार आई तब वहा पंचनामा बनाकर शील तोडकर अंदर रखे शराब का स्टाक बुक से मिलान किये तो रोशनदान के पास रखे शराब के 2 कार्टून में रखे 96 नग देशी मदिरा मशाला पौवा कम मिला जिसे आरोपीगण प्रदूम वर्मा पिता मनोज वर्मा,विकाश पाण्डे पिता अजय पांडेय,ल सभी नेवई भांठा के रहने वाले है के द्वारा शराब दुकान के पीछे रोशन दान में हाथ डालकर 22 मार्च से 15 अप्रेल के मध्य कुल 96 नग देशी मदिरा मसाला पौवा किमती 6720 रू को चोरी कर ले गए है कि रिपोर्ट पर थाना उर्तइ में अप क्र 110/2020 धारा 457,380,34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया गया आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर दो
आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड में केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया। एवं एक अन्य नबालिक विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड दुर्ग के समक्ष पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह दुर्ग भेजा गया।
