सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर में रानितराई के हितेश कुमार हुए सम्मानित

पाटन। राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय , भोपाल द्वारा प्रायोजित एवं पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ की संगठन व्यवस्था में 21 मई 2022 से 27 मई 2022 तक श्री रामचंद्र मिशन योगाश्रम अमलेश्वर द्वारा आयोजित किया गया । दिनांक 27 मई 2022 को सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर का समापन कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसके मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. आलोक शुक्ला चक्रवाल कुलपति गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर, अध्यक्षता प्रो. केशरी लाल वर्मा कुलपति पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर रहे, ए. एस. कबीर शिविर निदेशक क्षेत्रीय निदेशक, रासेयो क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल, समरेंद्र सिंह राज्य एनएसएस अधिकारी पदेन उपसचिव छग शासन , सुश्री नीता बाजपेयी कार्यक्रम समन्वयक रासेयो पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर रहे । सभी मंचस्थ अतिथियों का पुष्पगुच्छ ,श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया किया गया । स्वागत उद्दबोधन समरेंद्र सिंह राज्य एनएसएस अधिकारी द्वारा स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए रासेयो स्वयंसेवक की महत्ता पर विस्तार से जानकारी प्रदान किया । उन्होंने कहा की शासन द्वारा संचालित योजनाओं ने रासेयो स्वयंसेवकों की भूमिका ,उनके कार्य जिससे किस प्रकार से युवा अपने बौद्धिक क्षमता एवं कार्य करने की सहन शक्ति का , अभाव में जीना यही सभी को सिखना और दूसरों को सिखाना ही एनएसएस की उपलस्ब्धि है । शिविर प्रतिवेदन प्रस्तुत ए. एस. कबीर शिविर निदेशक के द्वारा किया गया जिसमे सात दिवसीय शिविर की गतिविधियों का विस्तार पूर्वक मंचासीन अतिथियों को अवगत कराया । साथ शिविर की दिनचर्या का सफल रूप से संपन्न हुआ । तत्पश्चात समापन समारोह के सअध्यक्षता कर रहे प्रो. केशरी लाल वर्मा कुलसचिव द्वारा रासेयो के कार्य की सराहना करते हुए कहा की रासेयो स्वयंसेवक को अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करता है ।राष्ट्रीय एकता शिविर राष्ट्रीय एकता के महत्त्व को बढ़ावा एवं आपस में एकता स्थापित करने का माध्यम है, एक भारत श्रेष्ठ भारत एवं सभी सम्मिलित राज्यों की संस्कृति , भाषा को समझना एवं आपस में संबंध स्थापित करता है ।मुख्य अतिथि आलोक द्वारा ऊर्जावान युवाओं को संबोधित करते हुए अपने आप को आगे बढ़ने के लिए स्वावलंबी होना आवश्यक है इस पर उदाहरण के माध्यम से बताया । शासन को जो नई शिक्षा नीति लागू जिन राज्यों में लागू हुआ है वहां राष्ट्रीय सेवा योजना एक इकाई ही नहीं बल्कि एक विषय के रूप में संचालित हो रही है क्योंकि रासेयो एक ऐसा माध्यम है जिससे पढ़ना, जानना और अपने जीवन में लाना आज के युवाओं के लिए आवश्यक है साथ ही मानसिकता को को समझना और लक्ष्य निर्धारण कर आगे बढ़ने कहा गया। प्रतिदिन हुए विभिन्न प्रतियोगिता जिसमे तात्कालिक भाषण में प्रथम स्थान ऊहा जान्हवी आंध्रप्रदेश, द्वितीय स्थान हुदा समरीन तेलंगाना एवं चंदन शर्मा हरियाणा, रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान काजल सिंह छत्तीसगढ़ ,द्वितीय स्थान भोई धर्मसुधा गुजरात, पोस्टर मेकिंग प्रथम स्थान ज्योतिमान हरियाणा, द्वितीय स्थान श्रद्धा सोलंकी मध्यप्रदेश, एकल लोक गीत प्रथम आरती विश्वकर्मा मध्यप्रदेश, द्वितीय कु. कोमल हरियाणा, परिचर्चा प्रथम स्थान अर्जुन कुमार बिहार, द्वितीय स्थान चेतन शर्मा हरियाणा, वाद विवाद प्रथम स्थान शेख अफिफ अहमद, द्वितीय स्थान सार्थक जोशी मध्य प्रदेश, नुक्कड़ नाटक में प्रथम हरियाणा द्वितीय स्थान छत्तीसगढ़ एवं लोक नृत्य में विजेता छत्तीसगढ़ उपविजेता तमिलनाडु रहा सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । इसके साथ ही हितेश कुमार तिवारी (योगाचार्य) को नित्य योगाभ्यास कराने व उनके द्वारा किये गए विभिन्न कार्यो हेतु समस्त मंचासीन अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। जैसे ही सम्मान हेतु हितेश कुमार तिवारी को मंच पर बुलाया गया पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा । साथ ही सभी स्वयंसेवक , कार्यक्रम अधिकारियों, वरिष्ठ स्वयंसेवक एवं आयोजक समूह के कर्मचारियों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *