दूसरे प्रदेश व देश से बेहतर।स्थिति में है हम लोग-देवेंद्र यादव


भिलाई.फेसबुक लाइव के माध्यम से महापौर देवेंद्र यादव ने आज फिर जनता से लाइव रूबरू हुए। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल शाम 6:00 बजे से 19 अप्रैल मध्य रात्रि तक जिले में पूर्ण लोग डाउन घोषित कर दिया गया है मतलब बहुत ही जरूरी चीजें जैसे पेट्रोल पंप मेडिकल पेयजल सीवरेज ट्रीटमेंट मीडिया मिल्क पार्लर डेयरी आदि चालू रहेंगे,बाकी चीजें पूरी तरह से बंद रहेंगी
यह फैसला जिला प्रशासन ने भिलाई और जिले के लोगो के हित के लिए लिया है ताकि जिले में संक्रमण ना फैले और सभी स्वस्थ रहें। इसकी जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए महापौर सहित जिला प्रशासन की टीम ने भी प्रचार प्रसार कर लोगों को जानकारी दी है
लेकिन महापौर देवेंद्र यादव ने फेसबुक लाइव के माध्यम से कहा कि आज वे बहुत ही दुखी हुए क्योंकि आज शहर के जागरूक लोगो की भारी भीड़ बाजारों में उमड़ आई थी लोग भारी मात्रा में राशन की खरीदी कर रहे थे ऐसा लग रहा था मानो अब राशन दुकान खुलेगा ही नहीं यह देखकर वे काफी दुखी हुए।उन्होंने फेसबुक के माध्यम से कहा कि भिलाई की जनता जागरुक है और लगातार लाक डाउन का पालन करते आ रही है लेकिन उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है जिला प्रशासन संयुक्त निगम और उनकी टीम लोगों की भिलाई के लिए जितना हो सके उतना सहयोग करने के लिए हमेशा तैयार है और अभी भी प्रयासरत है। 72 घंटे के इस पूर्ण लाभ तो हमको जनता का पूरा समर्थन और सहयोग मिलेगा । इसकी पूरी उम्मीद देवेंद्र ने जताई है। महापौर देवेंद्र यादव को लाइव फेसबुक के माध्यम से कुछ कमेंट भी आए हैं जिसमें अंडा चौक में जल घर, हर घर में पानी पहुंचे, इसके लिए सुबह और शाम पानी सप्लाई के दौरान लाइट गुल किया जाए। इस पर पहले ही फैसला कर चुके है जिसका लाभ सभी लोगो को मिलेगा। एक व्यक्ति ने कमेंट करके बताया कि भिलाई के कुछ लोग पुणे में फंसे हुए हैं इस पर महापौर ने कहा कि वे उन लोगों का पूरा डिटेल उन्हें भेज देवें शासन के माध्यम से उन लोगों की वहीं पुणे में ही सहयोग करा देंगे ताकि उन्हें वहां किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो साथ ही महापौर ने बताया कि दुर्ग जिले से 649 लोगों का सैंपल किया गया है इसमें से 8 58 लोगों का रिपोर्ट नेगेटिव आया और 81 लोगों का रिपोर्ट आना बचा है। एक व्यक्ति का रिपोर्ट पॉजिटिव आया था जो स्वस्थ हो चुका है। महापौर ने जनता से अपील की है कि वह 72 घंटे के पूर्ण लॉक डाउन का पूरा समर्थन करें सभी अपने घर में रहे अपने परिवार के साथ रहे और स्वस्थ रहे। साथ ही उन्होंने कहा कि सीएम भूपेश बघेल ने कोरोना के रोकथाम के लिए समय से पहले जो प्रयास किए उसी का परिणाम है कि आज हमारा अन्य प्रदेश व देश की स्थिति काफी अच्छे पोजीसन में है। इसके लिए सीएम भूपेश ने जनता के समर्थन और सहयोग की भी जमकर तारीफ की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *