राकेश कुमार साहू @ news24carate. सिहावा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन द्वारा क्षेत्र के जरूरतमंद आम जनों को सहायतार्थ राशि विधायक निधि से प्रदान किया जाता है इसी योजना के तहत ग्राम बिरगुड़ी निवासी हरिक लाल समुन्द, राजेन्द्र पुजारी, सहदेव शेष एवं दुर्गेश समुन्द को विधायक निधि सम्मान सहायतार्थ राशि का चेक विधायक निवास में वितरण किया गया। उक्त अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी के अध्यक्ष भूषण साहू सिहावा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी राम भरोसा साहू सेवा दल के अध्यक्ष मोहम्मद अयूब खान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव के महामंत्री राम कुमार सरोज एवं सेवादल के कार्यकर्ता हीरालाल सोम विधायक महोदया के निज सहायक नेताम एवं सिन्हा उपस्थित थे।
सिहावा विधायक के कर कमलों विधायक निधि सहायतार्थ राशि का चेक वितरण
