देवरीबंगला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी के द्वारा ग्राम सुरेगांव में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता तथा विश्व पटल पर भारत की ताकत दिखाने वाले प्रथम प्रधानमंत्री को हम शत शत नमन करते हैं। भारत को विश्व गुरु बनाने की नींव रखने वाले पंडित नेहरू को दुनिया सदैव याद करेगी। इस अवसर पर सेक्टर प्रभारी टीकम भूआर्य, शालिग्राम श्रीवास, थानसिंह साहू, डेराराम रावटे, टेमन देशमुख जनपद सदस्य, बालचंद निषाद, रामकुमार देशमुख, नंदकुमार देशलहरा, परमेंद्र कुमार देशमुख, काजल, दानूराम साहू, खूबलाल श्रीवास, गोकुल देशमुख, गिरिराज देवांगन, लकी देवांगन, मयंक दिल्लीवार, युगांश दिल्लीवार कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
ब्लॉक कांग्रेस ने मनाई पंडित नेहरू की पुण्यतिथि
