उतई । नगर पंचायत उतई के सभागार में परिषद की बैठक हुई। नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न कार्यों को कराए जाने का निर्णय लिया गया। 3 करोड़ की लागत से नगर के वार्ड 1 से लेकर 15 वार्डों में होगा आर सी सी रोड और नाली का निर्माण
निकाय क्षेत्र अंतर्गत वृक्षारोपण के लिए सवा एकड़ की जमीन को उमरपोटी रोड में चयन किया गया। निकाय क्षेत्र अंतर्गत बीएसपी की भूमि का सीमांकन कर उसका अधिग्रहण नगर पंचायत उतई मैं करने निर्णय लिया।
प्लेसमेंट एजेंसी के तहत कार्य करने कर रहे कर्मचारियों को निविदा स्वीकृत किया गया। साथ ही साथ बरसात से पूर्व नालियों की सफाई के लिए सीएमओ एवं उप अभियंता को निर्देशित किया गया।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा पार्षद गण प्रहलाद वर्मा तोसन साहू राकेश साहू वीरेंद्र गोस्वामी सूरता सिंह भीमसेन सिन्हा सरस्वती साहू संतोषी कुंजाम सतीश चंद्राकर एल्डरमैन प्रेम नारायण साहू मुख्य नगर पालिका अधिकारी सोहेल कुमार उपअभियंता योगेश्वर सिंह राजस्व प्रभारी नंदलाल चौधरी लोकेश्वरी देवांगन नगर पंचायत कर्मचारी उपस्थित थे।
