जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष जवाहर वर्मा के जन्म दिन पर धान खरीदी केंद्र सेलूद में पौधरोपण एवं मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का किया गया सम्मान

पाटन। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग अध्यक्ष जवाहर वर्मा के जन्मदिन पर आज धान खरीदी केंद्र सेलूद में सुबह पौधरोपण एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका,मितानिनों का सम्मान किया गया साथ ही दिबव्यांग को व्हील चेयर प्रदान किया गया।

गौरतलब हो कि जवाहर वर्मा द्वारा अपने जन्म दिन पर हर वर्ष धान खरीदी केंद्र सेलूद में पौधरोपण किया जाता है। आज धान खरीदी केंद्र में श्री वर्मा को बधाई देने सुबह धान सेकड़ो लोग पहुंचे थे। हर साल की तरह श्री वर्मा ने पहले पौधरोपण किया उसके बाद केक कांटा गया। इस मौके पर उपस्थित जनों ने इस स्थल में लगाये गए पौधे में एक बाल्टी पानी देकर सिंचित किया।

दिव्यांगो को मिला व्हील चेयर

भाठापारा सेलुद निवासी लोकेश साहु पिता बसंत साहु और पाटन चौक सेलुद महेश्वर वर्मा पिता जीवनंदन वर्मा जो दिव्यांग है उनको जवाहर वर्मा द्वारा अपने जन्मदिन पर व्हील चेयर प्रदान किया। व्हील चेयर मिलने से दोनों दिव्यांगो को आने जाने में सुविधा होगी ।

मितानीन व आँगनबाडी कार्यकर्ता का सम्मान किया

मितानिन सुधा अमृत गोदवरी बंजारे सुनीता वर्मा सुनीता कुर्रे चित्ररेखा साहू दुकलहीन जागडे सेवा भावी महिला गिरिजा ठाकुर आँगनबाडी कार्यकर्ता सरस्वती साहु मालती चक्रधारी अंजली जोशी सुरेखा ठाकुर गायत्री बंछोर सुभद्रा मारकंडे हेमलता बंजारे दामिनी बंजारे पुर्णिमा बछोर गौरी ठाकुर को मिला सम्मान ।

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक दुर्ग जवाहर वर्मा, अध्यक्ष जिला उपज मंडी दुर्ग के अध्यक्ष अश्वनी साहु, बैंक के सी इ ओ अपेक्षा व्यास,पाटन ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र वर्मा, पुरुषोत्तम तिवारी, शाकम्भरी बोर्ड के सदस्य पवन पटेल,नगर पंचायत उत्तई के अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी, पाटन सरपंच संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र गायकवाड, जनपद सदस्य खिलेश मारकंडे, पुर्व जिला पंचायत सदस्य जयश्री वर्मा, संकेत वर्मा दीक्षा वर्मा,प्रज्ञा वर्मा,हेमंत कपूर, किशन हिरवानी, बलराम यादव, सुरेंद्र शर्मा, बलराम वर्मा,सतीश पारख, बल्लू रॉय, अजयसिंह राजपुत,युवराज वर्मा,कृष्ण कुमार साहू, लक्ष्मी नारायण चंद्राकर,मोहित देशमुख, रोमन वैष्णव,अजय राजपूत,मुकेश साहू, हरिशंकर साहू, श्रवन यादव, सुकालु राम वर्मा, प्रदीप कुमार,नरेंद्र श्रीवास, चंद्रिका, गोलु बंदे, द्वारिका साहू,राधेश्याम कश्यप, जकनिक यादव, ओमन मारकंडे, नेमचंद निर्मलकर सरपंच अंजिता साहु, गोपेश साहू, देवेंद्र साहू, महेश वर्मा, ऊर्वशी वर्मा, त्रिभुवन यदु,विनोद वर्मा, शंभुदयाल बंछोर, रुपेन्द्र, ,हिरेन्द्र वर्मा, लेखराम साहू, रमेश देवांगन, रमेश कश्यप, मोनु साहु, गजेन्द्र वर्मा,कीर्तन देवाँगन,शुभम् साहू, झम्मन यदु,सालिक साहू, सुरेश यादव,संतोष वर्मा, अन्नपुर्णा वर्मा, दिलिप कुर्रे,सुकालु वर्मा,नंदकिशोर साहू,हृदेश शर्मा, विष्णु वर्मा,अमित विश्वकर्मा,धीरेन्द्र देवाँगन, दीनबंधु ठाकुर,अशोक वर्मा, संजय साहु,गैदलाल साहू,मुकेश वर्मा,हरिशंकर साहु, वरुण साहु,युवराज वर्मा,सार्थक साहू, एकांश वर्मा, लक्ष्मीकांत यादव, मानसी, रिया, आयुशी चंद्राकर सहित उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *