मोदी सरकार का आठ साल बेमिसाल सबका साथ सबका विकास रहा-अनीता ध्रुव

  • जनता को मिली जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ
  • धमतरी। सबका साथ-सबका विकास के साथ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने 26 मई को सत्ता में आठ साल पूरे कर लिए हैं। भाजपा आदिवासी नेत्री जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का कार्यकाल आठ साल बेमिसाल रहा है। मोदी जी के अब तक का कार्यकाल देश के संतुलित विकास, सामाजिक न्याय और सामाजिक सुरक्षा के लिए समर्पित रहा है। सरकार के आठ साल संकल्पों और उपलब्धियों से भरें रहे हैं। ये आठ साल गरीबों की सेवा, सुशासन और कल्याण के लिए समर्पित हैं। पिछले आठ वर्षों में, नरेंद्र मोदी सरकार ने वित्तीय, स्वास्थ्य देख भाल और सामाजिक सुरक्षा के मामले में समाज के विभिन्न वर्गों को सीधे लाभान्वित करने के लिए कई योजनाएं सफलता पूर्वक प्रदान की हैं। जिसमें प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला गैस योजना, किसान सम्मान निधि, जनधन योजना, सौभाग्य योजना, आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, मुफ्त वैक्सिनेशन योजना, अटल पेंशन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, सामाजिक सुरक्षा योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन जैसे बहुत सारी योजना संचालित है, जिसका लाभ देश की जनता को मिला है और मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कई बड़े फैसले भी लिए है, जिनमें प्रमुख रूप से जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना, 500 और 1000 की नोटबंदी, एक देश एक टैक्स की नीति, सर्जिकल स्ट्राइक से दुश्मन को जवाब, मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक, मुसलमानों को लेकर कई बड़े फैसले, जीएसटी लागू करना, सीएए (CAA)- एनआरसी (NRC) पर बड़ा फैसला, सरकारी बैंकों का विलय, ई. डब्ल्यू. एस. (EWS) को लेकर बड़ा फैसला आदि शामिल है। अनीता ध्रुव ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने वादों को पूरा करने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं, जिन्हें विपक्ष की आलोचना के साथ-साथ लोगों की तारीफ भी मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *