रायपुर. एम्स में भर्ती 6 कोरोना मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है.छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने इसकी पुष्टि की है।सीएम भूपेश ने अपने Tweet कर जानकारी दी है कि AIIMS रायपुर में जिन कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है, उनमें से 6 मरीजों का टेस्ट लगातार दो दिन से निगेटिव आने के बाद आज उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब केवल 10 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है। आशा है वो भी जल्द स्वस्थ होंगे।

